Saturday, April 27, 2024
Homeहरियाणारोहतकजिस्मफरोशी के खिलाफ पुलिस की मुहीम जारी, 3 दिन में पकड़े गए...

जिस्मफरोशी के खिलाफ पुलिस की मुहीम जारी, 3 दिन में पकड़े गए 3 सेक्स रैकेट

जींद जिले में वेश्यावृत्ति के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। तीन दिन में दिन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हो चुका है। कल रात को पुलिस एक किराये के मकान पर छापा मारकर तीन महिलाओं सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को भी नरवाना के एक होटल पर छापेमारी कर जिस्मफरोशी कर रही 5 महिलाओं समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीँ बुधवार को जींद के एक स्पा सेंटर में छापा मार कार बाहर से लाई गई दो युवतियों सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया था।

जींद। हरियाणा में जिस्मफरोशी का धंधा लगातार बढ़ता जा रहा है। बड़े शहरों के बाद अब ये छोटे शहरों में भी अपनी पैर पसार रहा हैं। इसी कड़ी में जींद जिले में जिस्मफरोशी के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। तीन दिन में दिन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हो चुका है। कल रात को पुलिस एक किराये के मकान पर छापा मारकर तीन महिलाओं सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को भी नरवाना के एक होटल पर छापेमारी कर जिस्मफरोशी कर रही 5 महिलाओं समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीँ बुधवार को जींद के एक स्पा सेंटर में छापा मार कार बाहर से लाई गई दो युवतियों सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने शुक्रवार रात्रि को नरवाना के हरी नगर में एक मकान पर छापेमारी कर वेश्यावृत्ति का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मकान से 3 महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। किराए पर मकान लेकर वेश्यावृत्ति करवाई जा रही थी। शहर थाना नरवाना पुलिस को सूचना मिली थी कि हिसार रोड स्थित हरी नगर में किराए पर मकान लेकर उसमें वेश्यावृत्ति करवाई जा रही है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर रामनिवास के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया गया। जिसमें महिला पुलिस कर्मचारियों को भी शामिल किया गया। पुलिस ने सादे कपड़ों में फर्जी ग्राहक बनाकर मकान में भेजा।

रेट तय होने के बाद इशारा मिलते ही पुलिस ने मकान में छापेमारी की तो वहां पर तीन व्यक्ति तथा तीन महिलाएं आपत्तिजनक हालात में पाए गए। पुलिस ने पकड़े सभी 6 लोगों के खिलाफ वेश्यावृत्ति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूर्व में पुलिस नरवाना की ढाकल रोड पर होटल में तथा जींद में सपा सेंटर पर छापेमारी कर दो दर्जन से ज्यादा वेश्यावृत्ति में संलिप्त लोगों को जेल भेज चुकी है।
सर थाना नरवाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि किराए के मकान में वेश्यावृत्ति करवाई जा रही थी। जहां से 3 महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने गुरुवार रात को भी सदर थाना नरवाना पुलिस ने गांव ढाकल के निकट बीती रात होटल पर छापेमारी कर वेश्यावृत्ति का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल से 5 महिलाओं समेत 11 लोगों को वेश्यावृत्ति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव ढाकल के निकट हिसार चंडीगढ़ नेशनल हाईवे के साथ होने होटल में वेश्यावृत्ति करवाई जा रही है। जिसके आधार पर सदर थाना नरवाना प्रभारी बलवान सिंह के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया गया। जिसमें महिला पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया।

होटल में पुलिसकर्मी को सादे कपड़ों में फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा गया, रेट तय होने के बाद इशारा मिलते ही पुलिस ने होटल में छापेमारी की तो पांच महिलाएं 5 लोगों के साथ कमरों में आपत्तिजनक हालात में पाई गई ! पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आपत्तिजनक हालात में पाई गई। 10 जोड़ो के अलावा होटल संचालक को काबू कर लिया। सदर थाना नरवाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर होटल में छापेमारी की गई थी। जहां से 5 महिलाओं समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जींद में बुधवार की रात को सफीदों रोड पर स्थित एक सपा सेंटर में पुलिस ने रेड की। खुलासा हुआ है कि यहां सपा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। स्पा सेंटर से 2 महिलाओं समेत 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular