Saturday, August 29, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में गजब चोरी, सत्संग में नाचते समय मुंह से खोलकर महिला...

रोहतक में गजब चोरी, सत्संग में नाचते समय मुंह से खोलकर महिला ने चुराई चेन

रोहतक। रोहतक के सांपला अजब-गजब चोरी का मामला सामने आया है। वारदात उस समय हुई जब महिलाएं महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा को सुनने के लिए गई थी। इसी दौरान भजनों पर सभी नाच रहे थे। मौका पाकर एक महिला ने नाचते गाते समय दो महिलाओं की सोने की चेन चोरी कर ली। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे महिला अपने मुंह से चेन खोलते हुए नजर आ रही है। दोनों पीड़िता आपस में सहेलियां है। इस संबंध में सांपला थाने में चोरी का केस दर्ज किया गया है। सांपला थाने के कार्यकारी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि केस दर्ज की सीसीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।

पुलिस को दी शिकायत में सांपला के वार्ड नंबर 10 के महाजन मोहल्ला निवासी सुनीता ने शिकायत दी है कि 24 अप्रैल को वह अपनी सहेली रीना निवासी वार्ड नंबर 11 के साथ महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में भागवत की कथा सुनने के लिए गई थी। कथा के आरंभ में नाचते गाते समय सुनीता व रीना के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। डेढ़-डेढ़ तोले की थी। उस वक्त उसने सोचा कि चेन शायद नाचते समय गिर गई। वे अपने स्तर पर तलाश करती रही, लेकिन कहीं पता नहीं लगा। वीरवार को जब कथा में जाकर वीडियो फुटेज देखी तो रीना की चेन एक महिला गले से चोरी करती हुई दिखाई दे रही है। सांपला थाने के कार्यकारी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि केस दर्ज की सीसीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular