Monday, May 6, 2024
HomeहरियाणाAadhaar Card Update : 14 जून तक नि:शुल्क अपडेट करवाए जा सकते...

Aadhaar Card Update : 14 जून तक नि:शुल्क अपडेट करवाए जा सकते हैं आधार कार्ड, जानें- प्रोसेस

- Advertisment -
- Advertisment -

Aadhaar Card Update : आधार कार्ड को अपडेट करने की अंतिम तारीख 14 जून 2024 तक बढ़ा दी गई है। आधार कार्ड हर नागरिक के लिए एक आवश्यक दस्तावेज है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का आधार कार्ड अपडेट होना जरूरी है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआइई) ने आधार कार्ड में आगामी 14 जून 2024 तक नि:शुल्क ऑनलाइन आधार दस्तावेज अपडेशन की सुविधा मुहैया की है। इस दौरान आधार में पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के ऑनलाइन अपडेशन के लिए निवासियों का किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा। आधार केंद्र पर 50 रुपए शुल्क देना होगा। ऐसे में नागरिक खुद भी आधार पोर्टल से अपने डॉक्यूमेंट अपडेट करवा सकते है।

कुरुक्षेत्र उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा ने कहा कि पहले लोगों को आधार पोर्टल पर अपने दस्तावेज को अपडेट करने के लिए 25 रुपए का भुगतान करना पड़ता था। ये सेवा केवल आधार पोर्टल पर नि:शुल्क हैं। आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ माई आधार पोर्टल और माई आधार ऐप के माध्यम से लिया जा सकता है, जहां पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी उपलब्ध है। ऐसे में वे सभी नागरिक जिनके आधार कार्ड 10 साल पहले बने थे, वे अपने आधार कार्ड में दस्तावेज अपडेट जरूर करवाएं। विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। ऐसे में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए नागरिक जल्द से जल्द अपने आधार कार्ड में दस्तावेज अपडेट करवाएं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular