Tuesday, May 21, 2024
Homeउत्तर प्रदेश पीलीभीत में पीएम नरेंद्र मोदी बोले- कांग्रेस दुनिया से मदद मांगती थी,...

 पीलीभीत में पीएम नरेंद्र मोदी बोले- कांग्रेस दुनिया से मदद मांगती थी, आज हम संकट के समय दुनिया की मदद कर रहे

- Advertisment -
- Advertisment -

पीलीभीत (यूपी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पीलीभीत में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा मेरे जीवन का हर पल, हर क्षण जनसेवा और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि आपके जीवन को आसान बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। जब नीयत सही होती है, हौसले बुलंद होते हैं तो नतीजे भी सही मिलते हैं। इसी का नतीजा है कि आज हम चारों तरफ विकसित भारत का निर्माण होते हुए देख रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां इतनी बड़ी संख्या में आपकी मौजूदगी दर्शाती है कि लक्ष्य चाहे जितना भी कठिन हो अगर भारत ठान लेता है तो सफलता हासिल करके ही रहता है। आपकी ऊर्जा और संकल्प का ही नतीजा है कि भारत सारी दुनिया की मुश्किलों के बीच दिखा रहा है कि उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। पहले जहां कांग्रेस सरकारें दुनिया से मदद मांगती थी तो वहीं कोरोना के महासंकट में भारत ने पूरी दुनिया में दवाएं और वैक्सीन भेजी। इतना ही नहीं दुनिया में युद्ध के संकट के दौरान हम एक-एक भारतीय को सुरक्षित वापस लाएं हैं। यह मजबूत और सशक्त सरकार की गारंटी को दर्शाता है। यह सुनकर आपको भी गर्व जरूर होता होगा। ये आपके वोट की ताकत है। आपके एक वोट से मजबूत, निर्णायक और सशक्त सरकार बनी।

बीजेपी सरकार ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत किसी से भी कम नहीं है। आज देश विकास के नये कीर्तिमान गढ़ रहा है। यही वजह है कि दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गन्ना किसानों की परेशानी को कम करने के लिए पूरी ताकत से काम किया है। कई चीनी मिलें खुली हैं, कई का विस्तार हुआ है और ये काम लगातार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले दिन से ही गन्ना किसानों की मुसीबतें दूर करने के लिए अनेक कदम उठाएं हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस के 14 साल में जितने रुपये गन्ना किसानों को मिले थे, उससे ज्यादा रुपये योगी सरकार सात साल में गन्ना किसानों को दे चुकी है। देश में एथेनॉल बलेंडिंग को लेकर जो बड़ा अभियान चल रहा है, उससे पीलीभीत के किसानों को बड़ा फायदा होने वाला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पीलीभीत और ये पूरा क्षेत्र खेती और किसानी के लिए भी जाना जाता है। दस वर्ष पहले तक यहां किसानों की क्या स्थिति थी, आपको इसके बारे में सबसे ज्यादा पता है। 10 वर्ष पहले महंगे यूरिया की काला बाजारी होती थी। वहीं यूपी के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 70 हजार करोड़ रुपये मिले हैं। यह आकंड़ा छोटा नहीं है। अकेले पीलीभीत के किसानों को साढ़े आठ सौ करोड़ रुपये दिये गये हैं। सपा और कांग्रेस के राज में गन्ना किसानों को कैसे अपने ही पैसे के लिए तरसाया जाता था ये आपसे अच्छा कौन जान सकता है। हमारे लिये किसान भाइ सर्वोपरि हैं, उनके हित के लिए अनके कदम उठाए गये हैं।

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सीएए का विरोध कर रही : मोदी

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि तुष्टिकरण के दलदल में कांग्रेस इतना डूब गई है कि उससे कभी बाहर नहीं निकल सकती। कांग्रेस ने जो घोषणापत्र बनाया है वो कांग्रेस का नहीं बल्कि मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र लगता है। तुष्टिकरण के दबाव में ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सीएए का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आज जिस कांग्रेस के साथ खड़ी है, उस कांग्रेस ने 84 में हमारे सिख साथियों के साथ क्या किया था, वो कोई भूल नहीं सकता। ये भाजपा है जो सिखों के साथ पूरी शक्ति से खड़ी है, उनकी भावनाओं को समझते हुए काम करती है। हम अफगानिस्तान से गुरु ग्रंथ साहिब को पूरी श्रद्धा से भारत लाए।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular