Friday, May 3, 2024
Homeहरियाणाझज्जररोहतक में विवाहिता को काउंसिलिंग में दिखाई पिस्तौल, महिला को जान से...

रोहतक में विवाहिता को काउंसिलिंग में दिखाई पिस्तौल, महिला को जान से मारने की धमकी

- Advertisment -

रोहतक आर्य नगर में हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पिता अपने बेटों से हवाई फायरिंग करवा रहा है। फायरिंग करने वालों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में आर्य नगर थाना पुलिस ने एक विवाहिता पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का केस दर्ज किया है। महिला ने कुछ लोगों पर काउंसिलिंग में पिस्तौल दिखाने का आरोप लगाया है। साथ ही दहशत फैलाने के लिए घर के बाहर फायरिंग करने व सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल कर दिया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। ऋषि कॉलोनी भगत सिह चौक झज्जर निवासी गगन वर्मा ने कहा कि बेरी वाली गली नंबर तीन आर्य नगर निवासी आरोपी पारस, मणि व जगदीश वर्मा के खिलाफ कानून कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार झज्जर के ऋषि कॉलोनी के गगन वर्मा ने पुलिस को दी है जिसमें बताया है कि उसकी बेटी रेणुका की शादी 9 फरवरी 2020 को रोहतक आर्यनगर के पारस वर्मा के साथ हुई थी। जो शख्स वीडियो में हावाई फायरिंग कर रहा है। पारस उसका बेटा है। गगन वर्मा का आरोप है कि पारस शादी के बाद भी दहेज की मांग कर रहा था।10 मई 2023 को रेणुका ने इस संबंध में झज्जर महिला पुलिस स्टेशन में पारस और ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इससे पहले 27 अप्रैल को काउंसलिंग के दौरान पारस ने रेणुका को जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिस संबंध में उसी दिन झज्जर सिटी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 506 के तहत केस दर्ज हुआ था।

गगन वर्मा का कहना है कि अब उसे सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर एक वीडियो दिखाई दिया है। जिसमें पारस वर्मा, उसका भाई मणि वर्मा और पिता जगदीश वर्मा व अन्य व्यक्ति बारी-बारी से हवाई फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। गगन वर्मा का कहना है कि उन्हें इन पिता और दोनों पुत्रों से जान का खतरा है। इसलिए पिस्तौल को बरामद कर लाइसेंस रद्द किया जाए। आर्य नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत के बाद इस संबंध में आईपीसी की धारा 285, आर्म्स एक्ट की धारा 25,27,30 और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular