Monday, July 6, 2026
HomeहरियाणारोहतकMDU रोहतक में पीजी एंट्रेंस एग्जाम 13 से 17 जुलाई तक, ...

MDU रोहतक में पीजी एंट्रेंस एग्जाम 13 से 17 जुलाई तक, 20 को आएगा रिजल्ट

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक (Maharshi Dayanand University Rohtak) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं 13 से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम 20 जुलाई को घोषित किया जाएगा, जबकि 21 जुलाई को पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी। प्रथम फिजिकल काउंसलिंग 23 जुलाई से शुरू होगी और नए सत्र की कक्षाएं 1 अगस्त से आरंभ होंगी।

ये है शेड्यूल

  • विश्वविद्यालय के जनसंपर्क निदेशक सुनित मुखर्जी ने बताया कि 13 जुलाई को प्रातः 10 बजे से 1115 बजे तक एम.ए. (लोक प्रशासन), एम.एससी. (फॉरेंसिक साइंस) और एम.कॉम. की प्रवेश परीक्षा होगी। दोपहर 1230 बजे से 145 बजे तक एम.ए. (समाजशास्त्र) के साथ एमबीए, एमबीए (एसएफएस), एमबीए (बिजनेस साइकोलॉजी), एमटीटीएम तथा एमएचएमसीटी के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया जाएगा। अपराह्न ३ बजे से 415 तक मनोविज्ञान विभाग के पाठ्यक्रमों और एम.ए. (गाइडेंस एंड काउंसलिंग) की प्रवेश परीक्षा होगी।
  • 14 जुलाई को एम.एससी. (केमिस्ट्री), एम.ए. (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन), एम.एससी. (मैथमेटिक्स), एम.एससी. (फिजिक्स) तथा लाइफ साइंस समूह के विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित होंगी।
  • 15 जुलाई को एम.ए. (पॉलिटिकल साइंस), एलएलबी (ऑनर्स) तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, एम.ए. (हिस्ट्री) और एलएलएम की प्रवेश परीक्षा होगी।
  • 16 जुलाई को एम.ए. (भूगोल), बी.पी.एड., एम.पी.एड., एम.ए. (संस्कृत), एम.ए. (डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज), एम.ए. (इकोनॉमिक्स), एम.लिब., एम.ए. (एजुकेशन), एम.ए. (फाइन आर्ट्स), संगीत विभाग के विभिन्न पाठ्यक्रम, एम.ए. (योग विज्ञान), एम.एड., एम.एससी. (स्टैटिस्टिक्स) तथा एम.ए. (हिंदू स्टडीज) की परीक्षाएं होंगी।
  • 17 जुलाई को एम.ए. (हिंदी), एमसीए, एम.एससी. कंप्यूटर साइंस, एम.एससी. (डेटा साइंस एंड मशीन लर्निंग) तथा फार्मास्युटिकल साइंसेज समूह के एम.फार्म पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
RELATED NEWS

Most Popular