रोहतक : के.वी.एम. नर्सिंग कॉलेज के प्रांगण में शुक्रवार (20 नवंबर) बीएससी नर्सिंग सत्र 2026-27 एवं पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रोग्राम का शुभारंभ कॉलेज के निदेशक कर्मवीर मायना, मुख्य अतिथि संतोष हुड्डा एवं वाइस प्रिंसिपल मिस कीर्ति द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने नए विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें कॉलेज के नियमों, अनुशासन एवं शैक्षणिक गतिविधियों से अवगत कराया।
इस अवसर पर निदेशक कर्मवीर मायना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत, अनुशासन, समर्पण और सेवाभाव बेहद जरूरी हैं।
अंत में सभी का स्वागत करते हुए डायरेक्टर सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज के सभी स्टाफ मेंबर भी उपस्थित रहे।
नर्सिंग क्षेत्र में केवीएम नर्सिंग कॉलेज का जाना माना नाम है नए सत्र के बच्चों के जोश से भरे हुए चेहरे दिखाई दिए जिसे पता चलता है कि बच्चे कॉलेज में आने के लिए बहुत उत्साहित है।

