Monday, May 6, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में महिला आरक्षण के खिलाफ सड़कों पर लोग, राष्ट्रपति के नाम...

रोहतक में महिला आरक्षण के खिलाफ सड़कों पर लोग, राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन

- Advertisment -

DV सैनी नें कहा कि महिला आरक्षण बिल ओबीसी कें साथ धोखा हैं। हम अपनी महिलाओं कें अधिकारों कें लिये सरकार सें टकराने कें मूड में हैं। पहले इन सरकारों नें हमारे साथ ज़्यादती की अब हमारी महिलाओं कें साथ भी करना चाहते हैं।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में महिला आरक्षण के मुद्दे पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग व पिछड़ा वर्ग महासभा की तरफ से सुरेन्द्र पांचाल प्रदेश अध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा व DV सैनी के नेतृत्व पिछड़ा वर्ग के लोगों ने OBC महिलाओं की हिस्सेदारी ना होने की वजह सें अम्बेडकर चौक पर इस बिल का विरोध किया। इस मौके पर सुरेन्द्र पांचाल ने कहा कि महिला आरक्षण बिल में OBC – SC व ST की महिलाओं की घोर अनदेखी की गई हैं। जिस तरह आजादी कें 76 साल में भी हम अपने वर्गो की हिस्सेदारी आज तक किसी भी क्षेत्र में नहीं लागू करवा पाये क्योंकि सभी पार्टियों के नेता घोर जातिवादी हैं। कोई भी इन वर्गो को हिस्सेदारी नहीं देना चाहता।

SC की राजनैतिक क्षेत्र में सीटे रिजर्व होने के बाद भी वो पार्टियों में सिर्फ नाम के नेता हैं जबकि ओबीसी की कहीं कोई हिस्सेदारी ही नहीं हैं और जो हैं भी तो वो पार्टियों की रहमानुमाइ पर हैं। वो लोग समाज की आवाज नहीं उठा पाते जिसका ताज़ा उदहारण हैं लोकसभा में किसी भी सांसद ने ओबीसी महिला आरक्षण पर किसी की बोलने की हिम्मत नहीं हुई। वे लोग लुटते अधिकार देखते रहे इसलिये SC की तर्ज पर इस समाज की सीटे रिजर्व होना बहुत जरूरी हैं।

सरकार OBC कें विधायकों व सांसदों की संख्या घटाना चाहती है। ओबीसी समाज इनकी मंशा को भली भांति समझता हैं और हम किसी भी सूरत में हम इनकी मंशा को पूरा नहीं होने देंगे। 2024 कें चुनाव में इन्हें सता से बेदखल कर बहुजनों की सरकार बना कर बहुजनों के हक अधिकार सुरक्षित करेंगे। जो भी राष्ट्रीय पार्टी 33% कोटे में ओबीसी कोटा देने का काम करेंगी पिछड़ा वर्ग उसी पार्टी का साथ देगा।

इस मौके पर DV सैनी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल ओबीसी के साथ धोखा हैं। हम अपनी महिलाओं के अधिकारों के लिये सरकार सें टकराने के मूड में हैं। पहले इन सरकारों ने हमारे साथ ज़्यादती की अब हमारी महिलाओं के साथ भी करना चाहते हैं। ज़ब तक यें पार्टियां हमारी हिस्सेदारी नहीं देंगी तब तक इनका विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर लोकीराम प्रजापति,बलवान फौजी,संदीप पांचाल, मंजीत प्रजापति,कर्णसिंह रोहिला,मंदीप सैन, कृष्ण पांचाल, महाबीर मेहरा, रोहतास पांचाल, रणबीर पांचाल, जयवीर सैनी, अनिल डांडा, धर्मपाल प्रजापति, आदी अनेक पिछड़े वर्ग के लोग मौजूद रहे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular