Saturday, May 11, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में क्लर्कों की हड़ताल के बीच पटवारियों ने भी शुरु किया...

हरियाणा में क्लर्कों की हड़ताल के बीच पटवारियों ने भी शुरु किया आंदोलन

- Advertisment -
- Advertisment -

Patwari Strike: हरियाणा में क्लर्कों की हड़ताल के बीच अब पटवारियों ने भी आंदोलन (Patwari Strike) शुरु कर दिया है। आंदोलन के बाद से पटवारी अपने मूल गांव या शहर के कामों के अतिरिक्त अतिरिक्त प्रभार का काम नहीं करेंगे। अपने इस आंदोलन के लिए पटवारी यूनियन ने हरियाणा सरकार को एक पत्र लिखकर पत्र भेजा है। पटवारियों के इस आंदोलन से आधे से ज्यादा गांवों में राजस्व का काम प्रभावित रहेगा।

सरकार को दी सूचना में पटवारी एसोसिएशन ने कहा कि प्रदेशस्तरीय बैठक में फैसला लिया गया है कि राजस्व पटवारी एक अगस्त से मूल प्रभार के अतिरिक्त अन्य आबंटित अतिरिक्त कार्य नहीं संभालेंगे। पटवारियों के 1191 पद खाली हैं। स्वीकृत 2691 पदों के मुकाबले 1530 पटवारी कार्यरत हैं। करनाल, हिसार, सिरसा, जींद, फतेहाबाद सहित कई जिलों में एक पटवारी कई-कई सर्कल संभाले हुए हैं। जिसमें पांच से लेकर 14 तक गांव आते हैं। ऐसे में आशंका जताई जा सकती है कि पटवारी गिरदावरी, जमाबंदी, दो बजे तक कार्यालय में जनता के कार्य और अन्य कार्य कैसे निपटाते हैं। प्रदेश में तुरंत नियमित पटवारियों की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में आज से फिर बारिश का दौर शुरु, 6 अगस्त तक येलो अलर्ट

आपको बता दें कि 4 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री खट्टर के साथ हुई बैठक की बात को मानकर पटवारियों ने हड़ताल खत्म की थी। इसके बाद, 25 जनवरी 2023 को नोटिफिकेशन जारी करते हुए 32,100 का पे ग्रेड देने की बात कही थीय़ यह लाभ उन्हें 2016 से देने की सम्मति हुई थी जिसमें पटवारियों ने बकाया वेतन न लेने पर सहमति दर्ज की थी. लेकिन, 2016 से यह वेतन देने से उन्हें पदोन्नति और वेतनवृद्धि में लाभ मिलता। इसके बाद, 9 फरवरी को एक शब्द जोड़कर इसे 24 जनवरी के बाद लाभ देने की बात कही गई। इससे भी पटवारियों में गुस्सा व्याप्त है।

जिला स्वीकृत पद भरे पद खाली पद
अंबाला 84 49 35
पंचकुला 29 24 05
यमुनानगर 88 39 49
कुरुक्षेत्र 105 70 35
करनाल 153 58 35
पानीपत 74 58 95
कैथल 141 85 56
रोहतक 104 100 4
सोनीपत 129 79 50
झज्जर 127 114 13
भिवानी 208 112 96
चरखी दादरी 85 55 30
गुरुग्राम 61 53 08
रेवाड़ी 93 70 23
महेंद्रगढ़ 115 60 55
फतेहाबाद 35 33 02
पलवल 77 47 30
नूंह 93 46 47
हिसार 263 126 137
सिरसा 296 80 216
फरीदाबाद 161 65 96
जींद 170 107 63
कुल 2691 1530 1161

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular