Sunday, May 12, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में आज से फिर बारिश का दौर शुरु, 6 अगस्त तक...

हरियाणा में आज से फिर बारिश का दौर शुरु, 6 अगस्त तक येलो अलर्ट

- Advertisment -
- Advertisment -

हरियाणा में बीते कुछ दिनों से बारिश थमी हुई थी। लेकिन एक बार फिर आज से प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी हो गया है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिलने वाली है। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने आने वाले पांच दिनों को लेकर मौसम बुलेटिन जारी किया है।  3 से 5 अगस्त की अवधि में अलग- अलग स्थानों पर बादलों की गरज या बिजली के साथ भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उत्तर हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में मौसम बदल जाएगा और ज्यादातर इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। दक्षिण और दक्षिण -पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़ रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में भी ज्यादातर क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। वहीं पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक कुछ-कुछ इलाकों में भी बारिश होगी।

ये भी पढ़ें- सीमा हैदर बनेगी बॉलीवुड की एक्ट्रेस, मिला फिल्म में काम करने का मौका

विश्व धरोहर कालका- शिमला रेलमार्ग पर छह अगस्त के बाद ही शिमला से सोलन के धर्मपुर तक रेलगाड़ी शुरू हो सकती है। ट्रैक पर कितनी ट्रेनें चलेगी ये अभी तय नहीं हुआ है।  रेल लाइन की हालत सुधारने के लिए साढ़े छह करोड़ रुपये मिले हैं। दो दिन से बारिश का सिलसिला थोड़ा थमा हुआ है। ऐसे में जल्द काम शुरू होगा। 9 और 10 जुलाई को हुई भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण रेल लाइन को नुकसान पहुंचा था। इस कारण 6 अगस्त तक सभी ट्रेनें बंद कर दी गई थीं। अभी शिमला से सोलन तक ट्रेनों की आवाजाही के लिए सुरक्षित घोषित किया गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular