Sunday, May 19, 2024
HomeपंजाबParineeti weds Raghav, शादी के बंधन में बंधे परिणीति चोपड़ा और राघव...

Parineeti weds Raghav, शादी के बंधन में बंधे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

- Advertisment -
- Advertisment -

Parineeti weds Raghav,  बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा की शाही शादी आज राजस्थान में संपन्न हुई। राघव चड्ढा 18 नावों पर अपनी बारात लेकर ताज लेक पैलेस से लीला पैलेस पहुंचे।

इस समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, क्रिकेटर हरभजन सिंह समेत मशहूर हस्तियां शामिल हुई हैं। बारात के स्वागत के बाद फूलमालाएं पहनाई जाएंगी और उसके बाद फेरे शुरू हुए। शाम 6.30 बजे विदाई होगी और 8.30 बजे रिसेप्शन का आयोजन किया गया।

इससे पहले दोपहर 1 बजे राघव की सेहराबंदी की रस्म हुई, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​परिणीति का डिजाइनर लहंगा लेकर पहुंचे।

khalistani terrorist, संपत्ति जब्त होने के बाद खालिस्तानी आतंकियों का IOC कार्ड होगा रद्द

इस शाही शादी में शामिल होने के लिए कई मेहमान पहुंचे। रविवार को पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह अपने परिवार के साथ उदयपुर पहुंचे। शादी समारोह में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे भी पहुंचे हैं।

उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर परिणीति और राघव की शादी में आदित्य ठाकरे ने अपनी खुशी जाहिर की। राजनीति के सवाल पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि ‘आज राजनीति का दिन नहीं है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular