Sunday, April 28, 2024
Homeदुनियाजेल जाओ और वैलेंटाइन डे मनाओ, अजब-गजब ऑफर

जेल जाओ और वैलेंटाइन डे मनाओ, अजब-गजब ऑफर

Oxford Jail: वैलेंटाइन डे आने वाला है ऐसे में कपल अलग-अलग प्लान बना रहे हैं। कोई आलीशान होटल में डेट प्लान का सोच रहा है तो कोई कहीं बाहर घूमने के बारें में सोच रहा है। ऐसे वक्त में कोई यह सोच सकता है कि जेल में जाकर उसे वैलेंटाइन डे मनाना होगा। सुनने में बहुत अजीब लग रहा है ना। यूके की एक जेल की ओर से कपल को ये ऑफर दिया जा रहा है।

यूके की पुरानी जेल से वेलेंटाइन डे पर कपल्स के लिए खास डाइनिंग प्लान रखा गया है। यहां भारतीय रुपए के मुताबिक 17 हजार रुपए में एक सेल में डिनर किया जा सकता है। यूके की जिस जेल की ओर से यह ऑफर दिया जा रहा है इसका नाम ऑक्सफोर्ड जेल (Oxford Jail) है। यह जेल हजारों साल पुरानी है। जेल की ओर से कपल को खूंखार क्रिमिनल्स की सेल्स में डिनर करने का मौका दिया जा रहा है।

also read: ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होये

ऑक्सफोर्ड केसल और प्रिसन ने अपने वेबसाइट पर लिखा है कि वेलेंटाइन डे पर ऑक्सफोर्ड केसल और प्रिसन में डिनर करें। यहां पर आप छह यूनिक लोकेशन में से कोई एक लोकेशन भी चुन सकते हैं। ऑफर के अंतर्गत जेल में थ्री कोर्स मील परोसा जाएगा।  डिनर टेबल कैंडल्स और फूलों से सजी होगी। बतौर एपिटाइज टोमेटो टारटर, चारकोल क्रैकर्स और ब्लैक गार्लिक इमल्शन दिया जाएगा। मेन कोर्स में फिर तीन ऑप्शन मिलेंगे। जिसमें ब्रेस्ड बीफ ब्लेड, शॉर्ट रिब पियरोगी और माइसो ब्रेस्ड कैबेज होगा। इसके अतिरिक्त कुछ वेजिटेरियन ऑप्शन भी मिलेंगे। आखिरी कोर्स डेजर्ट का होगा जिसमें मूस या केक ऑर्डर किया जा सकेगा।

आपको बता दें कि ऑक्सफोर्ड जेल को मेडिकल फोर्ट के तौर पर साल 1073 में बनाया गया था। साल 1642 से 1651 के बीच इंग्लिश सिविल वॉर के चलते बिल्डिंग को काफी डैमेज झेलना पड़ा। साल 1785 में इसे जेल बदल दिया गया जो 1996 तक जेल ही रहा।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular