Monday, August 24, 2026
Homeहरियाणापीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय  में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए...

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय  में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मौठूका फरीदाबाद में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट admissions.navodaya.gov.in/login अथवा cbseitms.rcil.gov.in/nvs/?AspxAutoDetectCookieSupport1 के माध्यम से किए जा सकते हैं।

जेएनवी विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान फरीदाबाद जिले के किसी मान्यता प्राप्त सरकारी अथवा गैर-सरकारी विद्यालय में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत हैं। साथ ही अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 (शनिवार) को फरीदाबाद जिले के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से आवेदन करने से पूर्व वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विवरणिका का अध्ययन करने की अपील की है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular