Saturday, October 3, 2026
HomeहरियाणारोहतकMDU में पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए 15 अक्टूबर तक...

MDU में पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए 15 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन, अधिसूचना जारी की

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक (MDU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न विषयों में पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने की अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर होगी। कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने एमडीयू पोर्टल पर पीएचडी प्रवेश लिंक को लोकार्पित किया।

कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने इस अवसर पर कहा कि एमडीयू पीएचडी प्रवेश हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। कुलपति ने कहा कि राष्ट्र के विकास में अनुसंधान की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एमडीयू के बेहतरीन शैक्षणिक तथा शोध माहौल एवं उत्कृष्ट सुविधाओं का लाभ उठाकर इच्छुक शोधार्थी सार्थकपूर्ण शोध के लिए विश्वविद्यालय से जुड़ेंगे।

डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. रणदीप राणा ने बताया कि विभिन्न विषयों तथा विभागों में उपलब्ध सीटों की संख्या, प्रवेश पात्रता शर्तें एवं अन्य जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

इस प्रवेश प्रक्रिया के तहत यूजीसी नेट कैटेगरी एक हेतु प्रवेश साक्षात्कार 21 तथा 22 अक्टूबर को होंगे। प्रथम चक्र की मैरिट लिस्ट 23 अक्टूबर को जारी होगी। प्रवेश काउंसिलिंग 27 अक्टूबर को होगी। इस काउंसिलिंग के तहत प्रवेश प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को 28 अक्टूबर तक फीस भरनी होगी। यदि सीटें खाली रहती हैं तो रिक्त सीटों की सूची 30 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

प्रथम चक्र में सीटें खाली रहने की सूरत में यूजीसी नेट कैटेगरी एक, दो तथा तीन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 2 नवंबर से प्रारंभ होगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 नवंबर होगी। प्रवेश साक्षात्कार 16 तथा 17 नवंबर को होगा। मैरिट लिस्ट 18 नवंबर को जारी की जाएगी। प्रवेश काउंसिलिंग 19 नवंबर को होगी। इसी कड़ी में तीसरी प्रवेश काउंसिलिंग 25 नवंबर को होगी। पीएचडी कोर्सवर्क की कक्षाएं 1 दिसंबर से प्रारंभ होंगी।

RELATED NEWS

Most Popular