Saturday, May 18, 2024
Homeज्योतिष17 नवंबर को सूर्य देव वृश्चिक राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशि...

17 नवंबर को सूर्य देव वृश्चिक राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

- Advertisment -
- Advertisment -

सूर्य देव को सभी राशियों का स्वामी माना जाता है। जब सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। 17 नवंबर को सूर्य देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। यह राशि सूर्य की मित्र राशि कहलाती है। सूर्यदेव 17 नवंबर 2023 की दोपहर 01.07 बजे वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं।

सूर्य देव इन कारकों को करते हैं प्रभावित 

मेष राशि में गुरु विराजमान है। कन्या राशि में शुक्र और केतु युक्ति करके बैठे हैं। वहीं शुक्र अपनी नीच राशि में बैठा हुआ है। वृश्चिक राशि में मंगल और बुध के साथ 17 नवंबर से सूर्य भी विराजमान होगा। धनु राशि में चंद्रमा है। कुंभ राशि में शनिदेव विराजमान है, जबकि मीन राशि में राहु कुंडली मार के बैठे हैं।

सूर्य देव किसी भी व्यक्ति के  जीवन में मान-सम्मान, स्वाभिमान, प्रतिष्ठा को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा समर्पण, धैर्य, जीवन शक्ति, इच्छा शक्ति, नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों को भी नियंत्रित करते हैं। सूर्य देव को पिता की भी संज्ञा दी गई है। ऐसे में सूर्यदेव सरकार, नेता, राजनेता, राजा और उच्च अधिकारियों के लिए योगकारक ग्रह हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो सूर्य देव शरीर में दिल और हड्डियों से जुड़े रोगों को भी प्रभावित करते हैं।

इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

मेष : मेष राशि के लोगों के स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा। नई ऊर्जा के साथ काम कर पायेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ : अनावश्यक खर्च करने और व्यापार में पूंजी लगाने से बचे। दांपत्य जीवन में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। अगले एक महीने तक कोई भी नया इन्वेसमेंट नहीं करें।

मिथुन : पिता या भाई को साथ लेकर जाएं तो रुका हुआ पैसा मिल सकता है। व्यापार में बड़ौतरी होगी। आने वाला वक्त लाभदायक रहेगा।

कर्क :  आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। महिलाओं के लिए यह काफी समय अच्छा है।

सिंह : नौकरी पेशा व व्यापार से जुड़े जातकों को अधिक मेहनत करना होगी। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या : धन की समस्या बनी रहेगी। महिलाओं के बहकावे में आकर व्यापार में पूंजी लगाने से बचे। बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला : आर्थिक नुकसान हो सकता है। किसी कार्य को करने से पहले सोच समझ कर करें, भ्रमित हो सकते है। दूसरों से प्राप्त सलाह पर विचार करें फिर निर्णय ले।

वृश्चिक : नोकरी को लेकर यात्रा करना पड़ सकती है। परिवार में बन रहे विवाद से बचे मन मुटाव हो सकते है।

धनु : प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए समय अनुकूल है। पुराने किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मकर : स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आपके करियर में उन्नति के योग कम है। किसी पुराने विवाद का निराकरण होगा।

कुंभ : समय रहते काम पूरे कर लें। नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहे। व्यापार में हानि हो सकती है।

मीन : स्वास्थ्य संबंधी समस्या बनी रहेगी। नए कार्यों को शुरू करने से पहले भविष्य के बारे सोचकर निर्णय लें, वर्तमान को देखकर नहीं। समय अनुकूल परंतु सावधान रहने की भी जरूरत है।

ये भी पढ़ें- क्या सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ तोड़ पायेगी रिकॉर्ड, फिल्म की एडवांस बुकिंग जारी

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular