Wednesday, May 8, 2024
Homeदेशअब सस्ते में खाइए भारत आटा, केंद्र सरकार बेचेगी आटा

अब सस्ते में खाइए भारत आटा, केंद्र सरकार बेचेगी आटा

- Advertisment -
- Advertisment -

वर्तमान समय में आटा 35 रुपए प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रहा है। अगर ब्रांडेड आटे की बात की जाये तो वो 40-50 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है। आटे की बढ़ती कीमत के बीच केंद्र सरकार सस्ता आटा बेचने की योजना बना रही है। सस्ते आटे की बिक्री की शुरुआत इसी महीने 7 नवंबर 2023 से होने वाली है।

केंद्र सरकार के द्वारा बेचे जाने वाले इस आटे का नाम भारत आटा होगा। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि सरकारी आटे की बिक्री भारत ब्रांड के तहत होगी। भारत आटे की कीमत 27.50 रुपए प्रतिकिलो हो सकती है। इसके लिए राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (NCCF) को नोडल एजेंसी बनाया जा सकता है। भारत ब्रांड आटे के लिए भारतीय खाद्य निगम (FCI) सेंट्रल पूल से ढाई लाख टन गेहूं अलॉट कर रहा है। गेहूं को पिसवा कर 10 किलो और 30 किलो की पैकिंग में बेचा जाएगा।

ये भी पढ़ें- करवा चौथ पर नहीं दिखा चांद तो क्या करेंगी आप, जानिए आसान उपाय

अधिकारी ने बताया कि भारत आटा का वितरण भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नेफेड), राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ), केन्द्रीय भंडार और सफल की खुदरा दुकानों के माध्यम से किया जा सकता है। इस व्यवस्था के अंतर्गत सस्ता आटा राज्य सरकारों को उनकी कल्याणकारी योजनाओं, पुलिस, कारागारों के अंतर्गत आपूर्ति के लिए और राज्य सरकार नियंत्रित सहकारी समितियों और निगमों के खुदरा दुकानों के माध्यम से वितरण के लिए भी उपलब्ध कराई जा सकती है।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular