Tuesday, October 6, 2026
Homeहरियाणाझज्जर की निशु जून ने जीता प्राइड मिसेज इंडिया 2026 का खिताब

झज्जर की निशु जून ने जीता प्राइड मिसेज इंडिया 2026 का खिताब

झज्जर जिले के सिलानी गांव की बेटी निशु जून ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डी के पेजेंट प्राइड मिसेज इंडिया का खिताब जीत कर पूरे झज्जर ही नहीं बल्कि हरियाणा का नाम भी रोशन किया है।

इस प्रतियोगिता का आयोजन तीन अक्तूबर को दिल्ली के द्वारका स्थित होटल विवांता में किया गया। इसमें देशभर से 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें से 75 फाइनलिस्ट चुने गए। निशु ने अपनी बुलंद आवाज, अपने विचार और अपनी प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया। निशु ने जीवन कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्राइड मिसेज इंडिया 2026 हरियाणा का खिताब अपने नाम कर लिया।

परिवार ने दिया पूरा साथ

निशु ने बताया कि उसकी बचपन से इच्छा थी कि वह एक दिन पूरे देश के आगे हरियाणा का नाम रोशन करे। इस सपने को साकार करने में उसके परिवार और पति ने पूरा साथ दिया। पति आर्मी में कार्यरत हैं। इनकी एक बेटी और बेटा है।

निशु ने बताया कि वह बाहरवीं कक्षा तक गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ी। जब वह 11वीं कक्षा में थी तो पिता जी की मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार वालों ने 18 साल के उम्र में ही शादी कर दी थी। निशु का कहना है कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए जी जान लगा दो क्योंकि जिंदगी एक बार ही मिलती है।

RELATED NEWS

Most Popular