रोहतक : जी.डी. गोयनका इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने फेंसिंग (तलवारबाजी) में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।एसजीएफआई टीम इपी इवेंट में प्रतिज्ञा, तिस्या और वंशिका की टीम ने कांस्य पदक जीता, वहीं भव्य और तलिन की टीम ने भी टीम इपी इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया।
सीबीएसई और एसजीएफआई इंडिविजुअल इवेंट में स्कूल की होनहार खिलाड़ी वंशिका ने दोहरा प्रदर्शन किया। वंशिका ने सीबीएसई फेंसिंग प्रतियोगिता में इपी इंडिविजुअल इवेंट में कांस्य पदक जीता और एसजीएफआई में भी इपी इंडिविजुअल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर SGFI नेशनल्स के लिए अपना चयन पक्का किया।
डायरेक्टर डॉ. मनीषा मायना ने कहा, “बच्चों ने सीबीएसई और एसजीएफआई दोनों मंचों पर स्कूल का नाम रोशन किया है। वंशिका का दोनों प्रतियोगिताओं में पदक जीतना और नेशनल के लिए चयन होना हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है।”
मुख्याध्यापिका सविता हुड़ा ने कहा, “प्रतिज्ञा, तिस्या, वंशिका, भव्य और तलिन ने अपनी कड़ी मेहनत से यह सफलता अर्जित की है। यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है।

