रोहतक : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि नागरिकों के सुरक्षित सफर के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ स्थानीय खरावड़ बाईपास, आईआईएम चौक एवं चुलियाना मोड़ पर सड़क सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध करने के बारे में विचार विमर्श किया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इन तीनों स्थलों पर फ्लाइऑवर बनाने का प्रस्ताव है।
सचिन गुप्ता स्थानीय कैंप कार्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तकनीकी प्रबंधक मिनी सिंह तथा साइट इंजीनियर अमरजीत सिंह के साथ संबंधित सड़क सुरक्षा प्रबंधों पर चर्चा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नागरिकों के सुरक्षित सफर की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जिला में खरावड़ बाईपास, आईआईएम चौक तथा चुलियाना मोड़ पर सड़क दुर्घटनाओं में हो रही जान-माल की हानि के दृष्टिïगत सडक़ सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये जाए।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने प्राधिकरण के अधिकारियों के माध्यम से कहा कि प्राधिकरण द्वारा तीनों स्थानों पर फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव तैयार किये गए है, जिन्हें वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान स्वीकृत करवाकर काम शुरू करवा दिया जाएगा। इन फ्लाईऑवरों का निर्माण साथ-साथ करवाया जाएगा तथा निर्माण कार्य शुरू होने के उपरांत दो वर्ष की अवधि में पूर्ण करने का लक्ष्य है।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ रमेश चंद्र आर्य, टीकाकरण नोडल अधिकारी डॉ प्रतिभा, प्राधिकरण की तकनीकी प्रबंधक मिनी सिंह व साइट इंजीनियर अमरजीत सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

