Tuesday, April 30, 2024
HomeहरियाणारोहतकSYL मुद्दे को पर नवीन जयहिंद और आप पार्टी आमने सामने, धर्म...

SYL मुद्दे को पर नवीन जयहिंद और आप पार्टी आमने सामने, धर्म युद्ध का किया एलान

नवीन जयहिंद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान हरियाणा आएं तो एसवाईएल के पानी का जवाब लेकर आएं। केजरीवाल शपथ लें कि हम हरियाणा के हक का पानी लेंगे, हम सुप्रीम कोर्ट का आदेश मानेंगे।

रोहतक। SYL मुद्दे को पर नवीन जयहिंद और आम आदमी पार्टी आमने सामने हैं। सतलुज यमुना लिंक नहर निर्माण के पंजाब और हरियाणा में अलग-अलग दावों को लेकर जयहिंद सेना ने मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान हरियाणा आते हैं तो एसवाईएल मामले में अपना स्टैंड क्लियर करते हुए आएं। उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार पर ठीकरा न फोड़ा जाए और न ही दोहरी नीति चली जाए।

उन्होंने दोनों नेताओं पर निशान साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी दोहरा चरित्र अपना रही है। पंजाब में कह रही है कि हरियाणा के लिए एक बूंद भी पानी नहीं, जबकि हरियाणा में एसवाईएल का पानी लाने की बात करती है। नवीन जयहिंद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान हरियाणा आएं तो एसवाईएल के पानी का जवाब लेकर आएं। केजरीवाल शपथ लें कि हम हरियाणा के हक का पानी लेंगे, हम सुप्रीम कोर्ट का आदेश मानेंगे।

जयहिंद ने इस मुद्दे पर सभी राजनीतिक पार्टियों को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि अब तक एसवाईएल मुद्दे पर सभी पार्टियों ने अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकी है। जबकि 20 साल से मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा था और यह फैसला हरियाणा के हक में आने के बाद भी एसवाईएल का निर्माण नहीं हो रहा है। यह सीधे-सीधे सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के सभी मंत्री और सभी सांसदों से पत्र लिखकर सबसे मिलने का समय लिया जाएगा और उनसे पूछा जाएगा कि अब तक एसवाईएल का निर्माण क्यों नहीं हो पाया है।

जयहिंद ने लोगों का आह्वान किया कि दीपावली पर एक दीपक एसवाईएल के लिए जरूर जलाएं। साथ ही ‘पानी का धर्मयुद्ध’ पर समर्थन के लिए मोबाइल नंबर 7027822822 पर मिस कल या अपना नाम पता लिखकर मैसेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एसवाईएल नहीं बनने से हरियाणा की 10 लाख एकड़ जमीन बंजर पड़ी है जिस पर 40 लाख टन अनाज उगाया जा सकता है। इसी तरह 60 प्रतिशत लोग अशुद्ध पानी पीने को मजबूर हैं।

जयहिंद ने कहा कि एसवाईएल निर्माण की पहली जिम्मेदारी पंजाब सरकार की है। इसलिए पंजाब सरकार अपनी जिम्मेदारी से न भागे। आम आदमी पार्टी अपनी स्थिति स्पष्ट करके हरियाणा में आए। जयहिंद ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित सभी सांसदों से मिलने का समय मांगा है ताकि एसवाईएल के मुद्दे पर चर्चा हो सके।

नवीन जयहिंद ने कहा की 5 नवंबर को रोहतक में होने वाले आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान से इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने के लिए पूछा जाएगा उन्होंने एक नंबर जारी कर आम जन से उनकी तरफ से चलाए जा रहे इस मुद्दे पर धर्म युद्ध में शामिल होने की अपील की है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular