Thursday, October 15, 2026
Homeटेक्नोलॉजीअब मोबाइल पर दिखेगा अनजान कॉल करने वाले का नाम, 1 नवंबर...

अब मोबाइल पर दिखेगा अनजान कॉल करने वाले का नाम, 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम

नई दिल्ली : मोबाइल यूजर्स के लिए कॉलिंग से जुड़ा बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) ने टेलीकॉम कंपनियों को कॉलर नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) सेवा लागू करने के निर्देश दिए हैं।

इस सुविधा के शुरू होने के बाद इनकमिंग कॉल के दौरान मोबाइल स्क्रीन पर नंबर के साथ कॉल करने वाले का नाम भी दिखाई दे सकेगा। नया नियम 1 नवंबर 2026 से लागू होगा।

इस सेवा के तहत नाम टेलीकॉम कंपनी के ग्राहक रिकॉर्ड में दर्ज जानकारी के आधार पर प्रदर्शित होगा। इससे यूजर्स को अनजान नंबरों की पहचान करने में मदद मिलेगी और Truecaller जैसे थर्ड पार्टी ऐप पर निर्भरता कम हो सकती है।

रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल समेत टेलीकॉम कंपनियों को इस व्यवस्था को लागू करना होगा।

जारी निर्देशों  के अनुसार, जो यूजर्स अभी भी 2G या 3G नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें इनकमिंग कॉल के दौरान KYC में दर्ज नाम दिखाई नहीं देगा। दूरसंचार विभाग के निर्देशों के अनुसार, यह सुविधा 4G और उससे ऊपर के नेटवर्क, जैसे 5G, पर लागू की जा रही है।

वहीं इस नए नियम से आम लोगों को साइबर अपराध और अनचाही प्रमोशनल कॉल्स से बचने में मदद मिल सकती है। पिछले कुछ समय में डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लोन ऑफर, KYC अपडेट और कस्टम अधिकारी बनकर ठगी करने के मामले सामने आए हैं। साइबर ठग अनजान नंबरों से कॉल करके लोगों को डराते हैं और बैंक खातों से पैसे ठग लेते हैं।

RELATED NEWS

Most Popular