Friday, May 17, 2024
Homeदेशहरियाणा BJP विधायक दल के नेता चुने गए नायब सिंह सैनी, आज...

हरियाणा BJP विधायक दल के नेता चुने गए नायब सिंह सैनी, आज मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे

- Advertisment -
- Advertisment -

मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) के इस्तीफा देने के बाद हरियाणा में कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए। वह आज शाम 5:00 बजे हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। नायब सिंह सैनी हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष भी हैं।

वहीं भाजपा विधायक दल के नेता सैनी ने राजभवन जाकर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

नायब सैनी ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

बता दें कि नायब सैनी हरियाणा में भाजपा के ओबीसी का चेहरा हैं। वह बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के अलावा, कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सासंद भी हैं। नायब सिंह सैनी ने प्रदेश महामंत्री के संगठन में हरियाणा बीजेपी के सहयोगी के रूप में 1996 से लेकर 2000 तक काम किया है।

साल 2002 में युवा मोर्चा बीजेपी अंबाला से जिला महामंत्री बने थे। फिर साल 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष रहे। नायब सिंह सैनी साल 2009 में बीजेपी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री के इसके बाद वर्ष 2012 में बीजेपी अंबाला से जिलाध्यक्ष बने। 2014 के विधानसभा सभा चुनाव में नारायण गढ़ विधानसभा से विधायक बने। फिर 2016 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे। 2019 में कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए। इसके बाद 2023 में  भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बनाया।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular