Thursday, May 2, 2024
Homeहरियाणाबहादुरगढ़नफे सिंह राठी हत्याकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं,...

नफे सिंह राठी हत्याकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं, पुलिस ने पांच टीमें की गठित

- Advertisment -
- Advertisment -

बहादुरगढ़। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड के बाद से प्रदेशभर में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस बीच इस पर सियासत भी गरमा गई है। घटना पर नफे सिंह राठी के बेटा जितेंद्र राठी आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़ गया है। उन्होंने कहा कि पिता का जब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। तब तक एफआईआर में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता।

नफे सिंह राठी की हत्या मामले में हरियाणा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नरेश कौशिक, रमेश राठी, सतीश राठी और राहुल नाम के 4 लोगों को नामित किया है। बता दें कि नरेश कौशिक पूर्व विधायक है। जबकि रमेश राठी मौजूदा चेयरपर्सन सरोज राठी के पति हैं। उनके चाचा ससुर कर्मवीर राठी, देवर कमल राठी पर भी केस हुआ है। इसके अलावा सतीश राठी पूर्व मंत्री मांगेराम राठी का बेटा है। उनके पोते गौरव और राहुल को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। कुल 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

जितेंद्र राठी का कहना है कि हम पुलिस और प्रशासन से सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पिता 5 साल से सुरक्षा की गुहार लगा रहे थे। सीआईडी से लगातार इनपुट मिल रहे थे। कहा कि मेरे पिता सरकार के खिलाफ मुद्दे उठाते रहे और यही कारण है कि उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई…मैं चाहता था कि वे (राजनीतिक दल) मेरे पिता की मृत्यु से पहले हमारा समर्थन करें।

अंतिम संस्कार करने से किया इंकार

जितेंद्र राठी ने बताया कि मेरे पिता की मृत्यु के बाद, उनके शरीर को लगभग 3-3:30 बजे शवगृह में स्थानांतरित कर दिया गया और लगभग 4 बजे प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि मेरे पिता का जब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। तब तक एफआईआर में उल्लिखित नाम वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और हमें सुरक्षा प्रदान नहीं की जाती। मुझे लगता है कि स्थानीय राजनेता इसमें शामिल हैं। वहीँ नफे सिंह राठी के भतीजे कपूर राठी ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वह पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। नागरिक अस्पताल में काफी संख्या में समर्थक और पुलिस मौजूद है। पुलिस अधिकारी परिजनों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा नेता कर्मबीर राठी बाएं और पूर्व विधायक नरेश कौशिक दाएं।

परिजन ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

नफे सिंह राठी के बेटे जितेंद्र राठी ने कहा कि हम पुलिस और प्रशासन से सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते हैं। मेरे पिता 5 साल से सुरक्षा की गुहार लगा रहे थे। सीआईडी से लगातार इनपुट मिल रहे थे, मेरे पिता सरकार के खिलाफ मुद्दे उठाते रहे और यही कारण है कि उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुझे लगता है कि स्थानीय राजनेता इसमें शामिल हैं।

समर्थकों ने किया रोड जाम

इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड के बाद समर्थकों ने रोड जाम कर दिया है। सैकड़ो की संख्या में समर्थक शहर में रोहतक दिल्ली रोड पर नागरिक अस्पताल के सामने पर बैठ गए हैं। नफे सिंह राठी के भतीजे कपूर राठी का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक वह सड़क से नहीं हटेंगे।

जांच के लिए पांच टीमें गठित

झज्जर DSP शमशेर सिंह ने कहा शिकायत के आधार पर हमने FIR दर्ज कर ली है। 5 टीमों का गठन किया गया है। जांच की जा रही है, आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हर तरह के CCTV कैमरों की मदद से सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं। संदिग्ध गाड़ी की भी जांच की जा रही है। वहीँ जांच अधिकारी थाना लाइनपार प्रभारी संदीप ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने चालक राकेश उर्फ संजय के बयान पर पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन और मौजूदा चेयरपर्सन सरोज राठी के पति रमेश राठी और चाचा ससुर कर्मबीर राठी, देवर कमल राठी, पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के पुत्र सतीश राठी, पोते गौरव व राहुल व पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular