Friday, May 17, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में रिश्तों का क*त्ल, भांजे ने मौसी पर किया तेजधार ह*थि*यार...

रोहतक में रिश्तों का क*त्ल, भांजे ने मौसी पर किया तेजधार ह*थि*यार से हम*ला, गं*भीर हालत में PGI में भर्ती

- Advertisment -

जानकरी के अनुसार चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों ने महिला को लहूलुहान हालत में रोहतक पीजीआई में दाखिल करवाया। पीड़ित मौसी शीला के चेहरे ,सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में शुक्रवार शाम में खून के रिश्ते तार-तार हो गये। अपनों ने ही अपनों की बेरहमी से हत्या का प्रयास किया। नशे के आदि भांजे ने अपनी ही मौसी पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। भांजे ने हमला उस समय किया जब मौसी उसे खाना खिलाने के लिए उस के कमरे में गई। मामला लाढोत रोड स्थित सूर्या नगर कॉलोनी का है।

जानकरी के अनुसार चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों ने महिला को लहूलुहान हालत में रोहतक पीजीआई में दाखिल करवाया। पीड़ित मौसी शीला के चेहरे ,सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि उसकी मौसी उसके खाने में ऐसी दवा मिलाती है, जिससे उसे नींद नहीं आती। इस कारण आरोपी ने यह कदम उठाया है।

रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन महिला शीला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूर्या नगर कॉलोनी में रहने वाले सुखबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे छह भाई है। उसके छोटे भाई सतबीर और उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। सतबीर का लड़का मंजीत नशे का आदी है। मंजीत की पत्नी का 13 दिसंबर को बीमारी के कारण देहांत हो गया था। इसके बाद दोनों बच्चे अपनी बुआ के घर में रहते हैं। मंजीत मकान पर अकेला रहता है। इसलिए सुखबीर सिंह के छोटे भाई की पत्नी पीड़ित शीला देवी (मंजीत की मौसी) ही उसे खाना देती है।

5 जनवरी को पीड़ित शीला देवी मंजीत को खाना देने के लिए गई थी। इसी दौरान मंजीत ने शीला पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। सुखबीर सिंह ने बताया कि जब शीला की चीख-पुकार सुनी तो वह बचाव के लिए गया। तब मंजीत शीला पर तेजधार हथियार से हमला कर रहा था। जो बाद में छोड़कर वहां से भाग गया। वहीं घायल शीला को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया।

इससे शीला के चेहरे और सिर व शरीर पर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि शीला को 200 से अधिक टांके आए हैं। जो अभी बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी मंजीत को अपनी ताई शीला जोकि रिश्ते में उसकी मौसी भी थी, उस पर शक था कि वह उसके खाने में ऐसी दवा मिलाती है, जिससे उसे नींद नहीं आई। इस कारण वह दो दिन से सो नहीं सका था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular