Wednesday, April 15, 2026
Homeस्वास्थ्यमरीजों के लिए राहत : सोनीपत नागरिक अस्पताल में एमआरआई तथा कैथ...

मरीजों के लिए राहत : सोनीपत नागरिक अस्पताल में एमआरआई तथा कैथ लैब की सेवाएं शुरू की जाएंगी 

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने बताया कि सोनीपत नागरिक अस्पताल में जल्द ही एमआरआई तथा कैथ लैब की सेवाएं जल्द शुरू की जाएँगी। इसके अलावा, सिविल सर्जन की नियुक्ति भी जल्द कर दी जाएगी।

कुमारी आरती सिंह राव ने बताया कि सोनीपत नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन पहले से ही उपलब्ध है। यहां पर एमआरआई सेवाओं के लिए लगाई जाने वाली मशीन की खरीद के लिए टेंडर जारी करने के लिए हरियाणा चिकित्सा सेवा निगम लिमिटेड को अनुरोध भेजा जा रहा है जबकि कैथ लैब के लिए उक्त निगम द्वारा टेंडर प्रकाशित किया गया था लेकिन कोई बोली प्राप्त नहीं हुई। इसके लिए जल्द ही फिर से टेंडर किये जाएंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का प्रयास है कि सोनीपत नागरिक अस्पताल में जल्द से जल्द एमआरआई तथा कैथ लैब की सेवाएं शुरू कर दी जाएं।

RELATED NEWS

Most Popular