Friday, September 11, 2026
HomeदेशMP News : मध्य प्रदेश में खेत में काम कर रही महिला...

MP News : मध्य प्रदेश में खेत में काम कर रही महिला और सौतन पर गिरी बिजली, दोनों की मौत

MP News : मध्य प्रदेश में अलग-अलग जिलों में लगातार आंधी और तूफान के साथ बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है। इस बीच जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई।दोनों ही महिलाएं आपस में सौतन थी। वहीं दोनों महिलाओं की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया।

मिली जानकारी के अनुसार खरगोन जिले में अचानक बिगड़े मौसम की मिजाज के चलते तूफानी बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली खेत में जा गिरी, जहां खेत में काम कर रही दो महिलाओं की मौत हो गई।

 

वहीं अचानक बदले मौसम के मिजाज के चलते लोग परेशान नजर आए, जहां हर कोई बे-मौसम बारिश से बचने के लिए स्थान तलाशता रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है।

 

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular