Friday, May 3, 2024
Homeहरियाणारोहतकसांसद दीपेंद्र हुड्डा का रोहतक के लोगों के साथ राजनीतिक नहीं पारिवारिक...

सांसद दीपेंद्र हुड्डा का रोहतक के लोगों के साथ राजनीतिक नहीं पारिवारिक रिश्ता है – संदीप हुड्डा

- Advertisment -

संदीप हुड्डा बोले -सांसद अरविंद शर्मा को रोहतक का इतिहास पढ़ लेना चाहिए, कई नेता पहले भी आए और गए। रोहतक सांसद कर रहे हैं बहुत ही छोटी भाषा का प्रयोग राजनीति में नहीं है ऐसी भाषा का स्थान।

- Advertisment -

रोहतक। 10 अक्तूबर किसान कांग्रेस के वाइस चेयरमैन संदीप हुड्डा गढी सांपला किलोई विधानसभा के गांव जिंद्रायण घुसकानी कटवाड़ा में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान किया चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा वह कांग्रेस पार्टी की नीतियों का प्रचार किया। संदीप हुड्डा ने कहा कि राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा का रोहतक के लोगों से राजनीतिक नहीं पारिवारिक रिश्ता है।

संदीप हुड्डा ने कहा रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा जिस तरह की भाषा उपयोग कर रहे हैं प्रजातंत्र में उसका कोई स्थान नहीं होता। प्रजातंत्र में चुनाव में हार जीत होती रहती है। शायद अरविंद शर्मा को यह पता नहीं रोहतक का इतिहास पढ़ लें। कई नेता पहले भी रोहतक आए और गए है। रोहतक के लोगों ने सबक सिखाने का काम किया है। वही हाल अरविंद शर्मा का होगा।

संदीप हुड्डा ने कहा अरविंद शर्मा यह क्यों नहीं बताते कुछ महीने पहले अमृत योजना में 350 सौ करोड़ रूप्ये का घोटाला हुआ था। अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री की स्टेज पर आरोप लगाए थे और उन्होंने कहा था पूरा रोहतक खोद दिया और कोई विकास कार्य नहीं हुआ। उस समय अरविंद शर्मा ने सीबीआई जांच की मांग थी क्या हुआ उस जांच का? रोहतक लोकसभा के लोगों को यह भी बताएं कि आज ऐसी क्या मजबूरियां हैं जो कल तक जिसको सबसे भ्रष्ट पूर्व मंत्री कहते थे कि रोहतक लूट कर खा गए आज अरविंद शर्मा आज उनकी चापलूसी कर रहे है ।

4 साल के बाद अरविंद शर्मा को रोहतक लोकसभा के लोगों की याद कैसे आई सवाल यह भी है। 4 साल तक वह लोगों के बीच क्यों नहीं गए बे मौसम बरसात के कारण किलोई विधानसभा के साथ-साथ रोहतक के किसान की फसल पूर्ण रूप से बर्बाद हुई उसकी आवाज सांसद अरविंद शर्मा ने कहीं उठाई। बीमा कंपनियों की मनमानी से किसी किसान को मुआवजा नहीं मिला।

रोहतक जिले की अनाज मंडी किसान की फसल सस्ते दामों पर बिक रही है। भाजपा सांसद अरविंद शर्मा ने कभी देखा भाजपा ने 36 बिरादरी का भाईचारा खराब करने के अलावा कुछ नहीं किया। रोहतक लोकसभा के लोग अच्छी तरह से जान चुके हैं वह अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। संदीप हुड्डा ने कहा रोहतक के लोगों को अपने पराए की समझ आ गई है आज प्रदेश के लोगों की आस्था पूर्ण रूप से आज चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी के साथ है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular