Sunday, April 28, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में दो बच्चों की मां को लगा प्रेम रोग, 15 दिन...

रोहतक में दो बच्चों की मां को लगा प्रेम रोग, 15 दिन में प्रेमी संग दूसरी बार भागी

ससुराल के गांव के एक युवक के साथ करीब 15 दिन पहले चली गई थी। 17 फरवरी को वह वापस ससुराल आ गई। इसके बाद महिला भी अपनी लड़की के पास ससुराल पहुंची और बेटी को अपने साथ लेकर रोहतक आ गई।

रोहतक। रोहतक में दो बच्चों की माँ को प्रेम का ऐसा रोग लग कि 15 दिन वो दूसरी बार फिर से सोनीपत स्थित ससुराल के एक प्रेमी के साथ फरार हो गई। पहली बार करीब 15 दिन पहले अपने ससुराल से फरार हुई थी। वहीं मां उसे ससुराल से मायके ले आई थी लेकिन महिला दूसरी बार रोहतक में अपने मायके से भाग गई। महिला की 10 साल पहले सोनीपत में शादी हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

रोहतक निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी लड़की की शादी करीब 10 साल पहले जिला सोनीपत में की थी। शादी के बाद उसकी लड़की ने दो बच्चों को जन्म दिया। अब उसके पास एक लड़का व एक लड़की है, जो अपने बच्चों के साथ ससुराल में ही रहती है। महिला ने बताया कि उसकी बेटी ससुराल के गांव के एक युवक के साथ करीब 15 दिन पहले चली गई थी। 17 फरवरी को वह वापस ससुराल आ गई। इसके बाद महिला भी अपनी लड़की के पास ससुराल पहुंची और बेटी को अपने साथ लेकर रोहतक आ गई।

महिला की मां ने बताया कि उसकी बेटी ने 28 फरवरी को अपनी मां से 10 रुपए लिए और बिना बताए चली गई। पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी बेटी फिर से अपने साथी के साथ भाग गई। जो 10वीं तक पढ़ी लिखी है। अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular