Friday, May 3, 2024
Homeव्यापारजानिए दुनिया के सबसे महंगे जूते के बारें में

जानिए दुनिया के सबसे महंगे जूते के बारें में

- Advertisment -
- Advertisment -

Most Expensive Shoes: आप दुनिया के सबसे महंगे जूते के बारें में जानते हैं। मून स्टार शूज (Moon Star Shoes) दुनिया का सबसे महंगा जूता (Most Expensive Shoes) है। इस जूते की कीमत 163 करोड़ रुपए है। सोने और हीरे से बने इस जूते की डिलीवरी सबसे पहले हेलीकॉप्टर से हुई थी। आज हम आपको बता रहे हैं दुनिया के सबसे महंगे जूतों के बारें में-

ये हैं दुनिया के सबसे महंगे जूते (Most Expensive Shoes)

मून स्टार शूज (Moon Star Shoes)- इस हील वाले शूज की कीमत 19.9 मिलियन डॉलर यानी 1.63 अरब रुपये है। मून स्टार शूज (Moon Star Shoes) अब तक बिका दुनिया का सबसे महंगा जूता है। यह जूता प्योर गोल्ड (Gold) से बना है। इसमें 30 कैरेट के हीरे (Diamond) लगे हैं। साथ ही यह 1576 के एक उल्कापिंड से बनाया गया है।

डेबी विंघम हाई हील्स (Debbie Wingham High Heels)- डेबी विंघम हाई हील्स की कीमत 15.1 मिलियन डॉलर (1,24,34,46,495 रुपये) है। डेबी विंघम भव्य वस्तुएं बनाने में काफी अनुभवी है। ये जूते सोने से बने हुए हैं।  जूते की बॉडी प्लैटिनम से बनी है। इन जूतों के बाकी हिस्से में इस्तेमाल किया गया चमड़ा 24 कैरेट सोने से रंगा गया है। इस जूते को 18 कैरेट सोने के धागे का इस्तेमाल करके सिला गया था।

पैशन डायमंड शूज (Passion Diamond Shoes)- पैशन डायमंड शूज पूरी दुनिया का सबसे महंगा जूता है। इसकी कीमत 1.39 अरब रुपये है. जदा दुबई और पैशन ज्वेलर्स ने इसे मिलकर बनाया है। प्योर गोल्ड से बने इस जूते को डिजाइन करने में 9 महीनों को वक्त लगता है।

स्टुअर्ट वीट्ज़मैन रीटा हेवर्थ हील्स (Stuart Weitzman Rita Hayworth Heels)- स्टुअर्ट वीट्ज़मैन रीटा हेवर्थ हील्स की कीमत  3 मिलियन डॉलर (24,70,42,368 रुपये) है। रिटा हेवर्थ पुरानी हॉलीवुड एक्ट्रेस में से एक है। स्टुअर्ट वेट्जमैन ने इनके झुमके की एक जोड़ी को जूतों में बदल दिया। झुमके जूतों के सेंटर में दिखाई देते हैं। इस जोड़ी के पैर के अंगूठे के चारों तरफ साटन रफल हीरे, नीलम और माणिक सहित कई मूल्यवान रत्नों से सजे हुए हैं।

ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश के वेणुगोपाल स्वामी मंदिर में लगी भीषण आग

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular