Friday, February 7, 2025
HomeपंजाबMoosewala Murder, 2 कैदियों की मौत के बाद सात कैदियों के खिलाफ...

Moosewala Murder, 2 कैदियों की मौत के बाद सात कैदियों के खिलाफ FIR

Moosewala Murder, गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के सिलसिले में पकड़े गये दो लोगों की पंजाब की जेल में हुई झड़प में मौत होने के बाद सोमवार को सात कैदियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी में सात कैदियों-मनप्रीत सिंह भाउ, सचिन भिवानी, अंकित सिरसा, कशिश, राजिंदर, अरशद खान और मल्कित सिंह को नामजद किया गया है।

आपको बता दें कि राज्य के गोइंदवाल साहिब केंद्रीय कारागार में रविवार को यह घटना हुई थी। जिसमें दो कैदियों की मौत हो गई थी।

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का रोहतक में विरोध, सड़कों पर उतरे आप कार्यकर्ता

गायक की पिछले साल हुई हत्या में कथित तौर पर संलिप्त केशव नाम का एक कैदी जग्गू भगवानपुरा और लॉरेंस बिश्नोई गिरोहों के बीच हुई झड़प में गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular