रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) की एनसीसी कैडेट नेहा सिवाच ने एनडीए 2025 फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 14 हासिल कर बड़ा मुकाम प्राप्त किया है।
एमडीयू की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. आरती ने बताया कि नेहा सिवाच ने सर्वोदया स्कूल ऑफ साइंस, इमलोटा से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और वर्तमान में एमडीयू से बीएससी गणित (ऑनर्स) कर रही हैं।
वह सेकेंड हरियाणा गर्ल्स बटालियन एनसीसी की सक्रिय और अनुशासित कैडेट हैं। उन्होंने नेहा ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से यह सफलता हासिल की है।
एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने नेहा सिवाच को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि नेहा की सफलता युवा विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है और यह दर्शाती है कि दृढ़ निश्चय, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। कुलपति ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह देश सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

