Thursday, November 5, 2026
Homeदेशहरियाणा सरकार ने 5 एचसीएस अधिकारियों के किए तबादले

हरियाणा सरकार ने 5 एचसीएस अधिकारियों के किए तबादले

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से पांच एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।वर्तमान में नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे धीरज चहल को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद का संयुक्त राज्य परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया है।

संजय बिश्नोई, जो जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण, फतेहाबाद, सिरसा और हिसार के पद पर कार्यरत थे, को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में उप-सचिव नियुक्त किया गया है।

फतेहाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट गौरव गुप्ता को जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण, फतेहाबाद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

हिसार के सिटी मजिस्ट्रेट रोहित कुमार को जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण, हिसार का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

सिरसा के सिटी मजिस्ट्रेट अजय सिंह को जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण, सिरसा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

RELATED NEWS

Most Popular