Wednesday, July 1, 2026
HomeहरियाणारोहतकMDU में सभी पाठ्यक्रमों में 4710 सीटों के लिए 12364 ऑनलाइन आवेदन...

MDU में सभी पाठ्यक्रमों में 4710 सीटों के लिए 12364 ऑनलाइन आवेदन आए,13 जुलाई से प्रवेश परीक्षा

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक (MDU) ने सत्र 2026-27 हेतु स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों, एलएलबी (आनर्स) त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम, बीपीएड पाठ्यक्रम तथा अन्य सर्टिफिकेट/डिप्लोमा/पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए जरूरी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इन सभी पाठ्यक्रमों में 4710 सीटों के लिए 12,364 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। सर्वाधिक ऑनलाइन आवेदन एलएलबी (आनर्स) त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम की 240 सीटों के लिए हैं। 1662 अभ्यर्थियों ने एलएलबी पाठ्यक्रम के लिए आवेदन किया है।

वहीं जीव विज्ञान संकाय के 370 सीटों के लिए 648 आवेदन आए हैं। प्रबंधन पाठ्यक्रमों की 440 सीटों के लिए 978 आवेदन आए हैं। एलएलएम पाठ्यक्रम की 180 सीटों के लिए 711 आवेदन आए हैं। मानविकी एवं कला संकाय में एम.ए. (अंग्रेजी) की 60 सीटों के लिए 483 आवेदन हैं। सामाजिक विज्ञान संकाय में मनोविज्ञान विभाग की 70 सीटों के लिए 416 आवेदन आये हैं।

भौतिक विज्ञान संकाय में एम.एस.सी. रसायन शास्त्र की 90 सीटों के लिए 237 आवेदन आए हैं।

गणितीय एवं कंप्यूटेशनल साइंसेज संकाय में कंप्यूटर साइंस पाठ्यक्रमों की 140 सीटों के लिए 569 आवेदन आए हैं। विश्वविद्यालय प्रवक्ता ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षाएं 13 जुलाई से 17 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा परिणाम 20 जुलाई से जारी होंगे।

उन्होंने बताया कि पहली प्रारंभिक मेरिट सूची 21 जुलाई को जारी होगी। पहली प्रवेश काउंसलिंग 23 जुलाई से होगी।अधिक जानकारी एमडीयू वेबसाइट तथा संबंधित विभागों से प्राप्त की जा सकती है। इस बीच, एमडीयू के अंतर्गत स्नातक स्तरीय (यूजी) पाठ्यक्रमों की दूसरी प्रवेश काउंसलिंग 1 जुलाई से होगी।

RELATED NEWS

Most Popular