Saturday, September 7, 2024
Homeदेशमौनी अमावस्या पर बन रहा है महासंयोग, नोट करें तारीख

मौनी अमावस्या पर बन रहा है महासंयोग, नोट करें तारीख

Mauni Amavasya 2024: माघ के महीने में पड़ने वाली अमावस्या मौनी अमावस्या कहलाती है। इस दिन तीसरा माघ स्नान किया जाता है। इस दिन मुनियों जैसा आचरण कर मौन व्रत करने का विधान है। इस साल 9 फरवरी को मौनी अमावस्या है। मौनी अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग, बुधादित्य योग और महोदय योग के मिलन से महासंयोग बन रहा है जिसके कारण मौनी अमावस्या का दिन और अधिक खास हो गया है।

मौनी अमावस्या के मौके पर पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है साथ ही सारे पाप दूर हो जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन स्नान, दान, जप, तप, तीर्थ यात्रा आदि का विशेष लाभ मिलता है। मौनी अमावस्या पर मुनियों के भांति मौन रहने का विधान है। कहते हैं कि ऐसा करने से आध्यात्मिक ऊर्जा में वृद्धि होती है। साथ ही व्यक्ति का तन और मन दोनों से पवित्र हो जाता है।

मौनी अमावस्या पर महोदय महासंयोग, बुधादित्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग

मौनी अमावस्या पर महोदय योग सुबह 08:04 एएम से लेकर शाम 07:06 पीएम तक रहेगा। महोदय योग में स्नान, दान, पुण्य, तीर्थ यात्रा, पितृ पूजा करने से कई लाभ होते हैं।

मौनी अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए तृपण, दान, पिंडदान और श्राद्ध करने की मान्यता है। इस साल मौनी अमावस्या पर बुधादित्य योग भी बन रहा है। इस योग में पितरों का दान, तृपण, पिंडदान और श्राद्ध करना श्रेष्ठ माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य नीच का है या कमजोर होकर अशुभ प्रभाव दे रहा है तो वे लोग भी मौनी अमावस्या पर बुधादित्य योग में ग्रह शांति करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- अब Paytm से नहीं होगी पेमेंट, सरकार ने लगाई रोक

इस साल मौनी अमावस्या शुक्रवार के दिन पड़ रही है। ऐसे में इस दिन श्रवण नक्षत्र की उपस्थिति से सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हुआ है, जो साधना की सिद्धि के लिए उत्तम योग है। सर्वार्थ सिद्धि योग को सभी कार्यों के सिद्ध होने के लिए माना जाता है।

मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए शुभ मुहूर्त

गंगा स्नान के लिए सुबह 05.21 – सुबह 09.50 तक शुभ मुहूर्त है।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular