Thursday, August 20, 2026
Homeदेशहरियाणा में बड़ा हादसा : नहर में गिरी कार, एक ही परिवार...

हरियाणा में बड़ा हादसा : नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

Haryana Accident News : हरियाणा के कैथल जिले में दशहरे के दिन बड़ा ही दर्दनाक हादसा सामने आया है। मुंदडी नहर में एक ऑल्टो कार डूबने से एक ही परिवार के 8 की लोगों मौत हो गई। मरने वालों में 4 महिलाएं और 3 बच्चे है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे पुंडरी के गांव डीग से एक परिवार अपने अल्टो गाड़ी में कैथल की तरफ आ रहा था अचानक कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया वह नहर में जा गिरी। जिससे 9 लोग सवार थे। वहीं हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना देकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 15 वर्षीय लड़की का शव अभी तक नहीं मिल पाया है। नहर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular