Thursday, August 20, 2026
Homeदेशहरियाणा CM का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को पंचकूला के दशहरा...

हरियाणा CM का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में होगा

हरियाणा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर सुबह 10 बजे दशहरा ग्राउंड सेक्टर 5 पंचकूला में होगा।  इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर पंचकूला में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

बता दें कि शुक्रवार को नायब सैनी दिल्ली पहुंचे थे। उन्हेंने कैबिनेट के गठन को लेकर गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा,  पूर्व सीएम मनोहर लाल के साथ चर्चा की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब सीएम के अलावा, 13 और मंत्री शपथ लेंगे।

वहीं  शपथ ग्रहण के पहले भाजपा विधायक दल की बैठक होगी और इसमें नायब सैनी के नाम पर मुहर लगेगी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular