Friday, May 17, 2024
HomeहरियाणाLok Sabha Election 2024 :  इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला...

Lok Sabha Election 2024 :  इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला कुरुक्षेत्र से लडेंगे चुनाव

- Advertisment -
- Advertisment -

Lok Sabha Election 2024 :  इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला (Abhay Singh Chautala)  कुरुक्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। यह जानकारी इनेलो पार्टी के चुनाव समिति के अध्यक्ष प्रकाश भारती ने दी है। इससे पहले वर्ष 2004 में अभय चौटाला ने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल ने एक लाख 60 हजार वोटों से हराया था।

बता दें कि इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला पहले की घोषणा कर चुके हैं कि इनेलो पार्टी प्रदेश लोकसभा की सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

लोकसभा उम्मीदवारों का चयन करने के लिए एक 5 सदस्यों की टीम बनाई है। अब तक लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए गुरुग्राम से 10, फरीदाबाद से 13, भिवानी से 9, रोहतक से 10, करनाल से 7, कुरुक्षेत्र से 9 सिरसा से 22 और हिसार से 14 लोगों के आवेदन आए हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular