Saturday, August 22, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक जिला कारागार में मुलाकातियों के लिए कानूनी हेल्प डेस्क शुरू 

रोहतक जिला कारागार में मुलाकातियों के लिए कानूनी हेल्प डेस्क शुरू 

रोहतक : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्षेे तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के कुशल मार्गदर्शन में सुनारियां स्थित जिला कारागार में मुलाकातियों की सुविधा के लिए कानूनी हेल्प डेस्क शुरू किया गया है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल के आदेशानुसार स्थापित इस हेल्प डेस्क का उद्देश्य जिला कारागार में बंद बंदियों से मिलने आने वाले लोगों को सहायता एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाना है।

सीजेएम विशाल ने कहा कि मुलाकातियों को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। यहां एक पैरा लीगल वालंटियर की नियुक्ति की गई है, जिसे विशेष रूप से निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी वरिष्ठ नागरिक एवं महिला मुलाकाती को मुलाकात के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि हेल्प डेस्क पर उपस्थित पैरा लीगल वालंटियर से कारागार में बंद बंदियों के विचाराधीन मामलों से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।

सीजेएम विशाल ने कहा कि हेल्प डेस्क पर प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त किसी भी अन्य जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 01262-257408 पर कार्य दिवसों में सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular