Friday, May 3, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में घरवालों को सोता छोड़ युवक संग भागी फरार हुई नवयुवती,...

रोहतक में घरवालों को सोता छोड़ युवक संग भागी फरार हुई नवयुवती, मामला दर्ज

- Advertisment -

परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पता लगा कि उनकी बेटी किसी युवक के साथ भाग गई। जिसके बाद शिकायत पुलिस को दी और लापता बेटी को तलाश करने की गुहार लगाई।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में लगातार युवतियां और महिलाएं घर से गायब हो रही हैं। देर रात एक और नवयुवती परिजनों को सोता छोड़ चरखी दादरी जिले के रहने वाले युवक के साथ फरार हो गई। युवती रात को घरवालों के साथ सोई थी, लेकिन जब सुबह परिजन जागे तो युवती अपने बिस्तर से गायब मिली। जब तलाश की तो पता लगा कि युवती बिना बताए घर से भाग गई। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है।

रोहतक के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की 12वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। जिसकी उम्र करीब 18 वर्ष 2 महीने है। सभी सामान्य चल रहा था और उनकी लड़की परिवार सहित घर पर मौजूद थी। रात को सभी लोग घर पर ही सो गए। उनकी बेटी भी सो रही थी, लेकिन अचानक रात को उसकी बेटी घर से बिना बताए चली गई। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पता लगा कि उनकी बेटी किसी युवक के साथ भाग गई। जिसके बाद शिकायत पुलिस को दी और लापता बेटी को तलाश करने की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज करके युवती की तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular