Friday, August 21, 2026
Homeहरियाणारोहतकमोखरा में KVM हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों मरीजों...

मोखरा में KVM हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

रोहतक : श्री के.वी.एम सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के तत्वावधान में ग्राम मोखरा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, जांच एवं उपचार का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान कुल 145 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। इनमें ऑर्थोपेडिक (हड्डी एवं जोड़ रोग) विशेषज्ञ डॉ. विशाल वर्मा द्वारा 34 मरीजों, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुचिता दहिया द्वारा 41 महिला मरीजों तथा जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सोहैल द्वारा 70 मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया तथा के.वी.एम ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के डायरेक्टर करमवीर मायना भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

शिविर में मरीजों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया तथा आवश्यकता के अनुसार विभिन्न महत्वपूर्ण जांच एवं परीक्षण भी पूरी तरह निःशुल्क किए गए।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा कि समय पर स्वास्थ्य जांच एवं उचित उपचार से अनेक गंभीर बीमारियों की रोकथाम संभव है।

शिविर से लाभान्वित ग्रामीणों ने श्री के.वी.एम सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं चिकित्सकों की टीम का आभार व्यक्त करते हुए इस जनहितकारी पहल की सराहना की। अस्पताल प्रबंधन ने भविष्य में भी इसी प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविरों का नियमित आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular