Friday, May 17, 2024
Homeहरियाणाब्रह्मसरोवर पर विदेशी श्रद्धालुओं ने की महाआरती

ब्रह्मसरोवर पर विदेशी श्रद्धालुओं ने की महाआरती

- Advertisment -
- Advertisment -

कुरुक्षेत्र : हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने कहा कि ब्रह्मसरोवर की महाआरती विश्व के कोने-कोने तक पहुंच चुकी है। इस महाआरती के दर्शन करने और भाग लेने के लिए विदेशों से भी पर्यटक ब्रह्मसरोवर पर पहुंचने लगे है। इससे कुरुक्षेत्र के पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है।

उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच गत्त देर सायं ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में विदेशी श्रद्धालुओं के साथ महाआरती करने के उपरांत बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, लंदन से आए चंद्रकांत, किरणव्रत नाजी महारथी ने मंत्रोच्चारण के बीच महाआरती की और ब्रह्मसरोवर का अवलोकन किया।

उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से कुरुक्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। इस पर्यटन स्थल को देखने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंच रहे। इस मौके पर पंडित बलराम गौतम और उनके शिष्यों ने परंपरा अनुसार महाआरती की रस्म को अदा करवाया। इस मौके पर सोमनाथ गौतम भी उपस्थित थे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular