Saturday, May 4, 2024
Homeदेशजानें इस साल कब मनायी जायेगी महाशिवरात्री

जानें इस साल कब मनायी जायेगी महाशिवरात्री

- Advertisment -
- Advertisment -

हिंदू धर्म में महाशिवरात्री का महत्व बहुत अधिक होता है। शिव भक्तों का इस दिन का बड़ा बेसब्री से इंतजार होता है। हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को महाशिवरात्री का पर्व मनाया जाता है। इस साल 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्री का पर्व मनाया जायेगा।

महाशिवरात्री के दिन हुआ था महादेव और माता पार्वती का शुभ विवाह

मान्यता है कि इस दिन ही महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। जो कन्या इस दिन महादेव की पूजा करती है और व्रत रखती है उसे महादेव की भांति पति की प्राप्ति होती है। इस दिन महादेव ने वैराग्य जीवन को त्याग कर अपने गृहस्थ जीवन की शुरुआत की थी। महादेव के भक्त इस पर्व को बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस दिन व्रत रखकर पूरे विधि-विधान के साथ महादेव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।

महाशिवरात्री तिथि 

बता दें कि इस साल चतुर्दशी तिथि मार्च 08 मार्च, 2024 को 21:57 बजे शुरु हो जाएगी जो 09 मार्च, 2024 को शाम 6.17 मिनट पर समाप्त होगी।

चार पहर में होती है पूजा 

महाशिवरात्री के दिन चार पहर में पूजा की जाती है। पूजा रात्रि के समय एक बार या चार बार की जा सकती है। रात्रि के चार प्रहर होते हैं, और हर प्रहर में शिव पूजा कर सकते है। अगले दिन आप स्नानादि के बाद अपने व्रत का पारण कर सकते हैं।

 ये भी पढ़ें- अब ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करते समय नहीं फंसेगा पैसा, ऐसे होगा तुरंत रिफंड

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular