Friday, May 17, 2024
Homeदेशदंगल की छोटी बबीता ने दुनिया को कहा अलविदा, जानें कैसे जिदंगी...

दंगल की छोटी बबीता ने दुनिया को कहा अलविदा, जानें कैसे जिदंगी से जंग हार गई बबीता

- Advertisment -
- Advertisment -

साल 2016 में रिलीज हुई आमिर खान अभिनीत फिल्म में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। महज 19 साल की छोटी सी उम्र में सुहानी का निधन हो गया। उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री से लेकर उनके फैंस तक को बहुत बड़ा झटका लगा है।

Suhani Bhatnagar Death Reason Update | Aamir Khan Dangal Movie Actress | दंगल गर्ल सुहानी का 19 की उम्र में निधन: दवाइयों के रिएक्शन से बॉडी में पानी भरा, आमिर की टीम

17 फरवरी को सुहानी भटनागर के निधन की खबरें सामने आयी है। इस खबर ने फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को झकझोर कर रख दिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुहानी भटनागर को 7 फरवरी को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। 11 फरवरी को उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। 16 फरवरी को शाम 7 बजे सांस लेने में परेशानी होने के कारण उनकी मौत हो गई।

Suhani Bhatnagar Death Reason Update | Aamir Khan Dangal Movie Actress | दंगल गर्ल सुहानी का 19 की उम्र में निधन: दवाइयों के रिएक्शन से बॉडी में पानी भरा, आमिर की टीम

कुछ मीडिया रिपोर्ट की जानकारी के अनुसार कुछ वक्त पहले सुहानी के पैर में फैक्चर हो गया था। जिसके कारण वो हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रही थीं। खबर है कि इलाज के दौरान दी गई दवाओं के साइड इफैक्ट्स के कारण उनके शरीर में तरल पदार्थ भर गया, जिससे उनका निधन हो गया।

ये भी पढ़ें- जानें इस साल कब मनायी जायेगी महाशिवरात्री

सुहानी भटनागर की मौत के बाद हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि शरीर में तरल पदार्थ भरने का मतलब क्या होता है। तो आपको बता दें कि हमारा शरीर लगभग 60% पानी से बना है, जो विभिन्न टिशू और अंगों में बंट जाता है. तरल पदार्थ खून, लसीका और सेल्स के अंदर भी पाया जाता है।

कभी-कभी हमारे शरीर में तरल पदार्थ का असामान्य जमाव हो सकता है इसे इडिमा (edema) या फ्लुइड ओवरलोड (fluid overload) कहा जाता है। ये तरह पदार्थ का असामान्य जमाव टखनों, पैरों, पेट, फेफड़ों और दिमाग में हो सकता है। जिससे किसी व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular