Tuesday, May 21, 2024
Homeधर्मजानिए कब है साल की अंतिम सोमवती अमावस्या, स्नान-दान मुहूर्त और पितृ...

जानिए कब है साल की अंतिम सोमवती अमावस्या, स्नान-दान मुहूर्त और पितृ दोष का उपाय

- Advertisment -
- Advertisment -

कार्तिक अमावस्या के दिन इस साल की अंतिम सोमवती अमावस्या है। मान्यता है कि इस दिन स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। शिव और पार्वती की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन पितृ दोष से मुक्ति के उपाय भी किए जाते हैं। किसी भी महीने में जो अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है उसे सोमवती अमावस्या कहते हैं। इस दिन सुहागन महिलाएं व्रत रखकर शिव और गौरी की पूजा करती हैं। उनके आशीर्वाद से पति को लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है।

साल की अंतिम सोमवती अमावस्या कब 

इस साल की अंतिम सोवती अमावस्या कार्तिक अमावस्या के दिन पड़ रही है। कार्तिक की अमावस्या तिथि  12 नवंबर दिन रविवार को दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से प्रारंभ होने वाली है और यह तिथि 13 नवंबर सोमवार को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट तक मान्य रहेगी। उदयातिथि के अनुसार 13 नवंबर 2023 को मान्य रहेगी।

जानिए स्नान दान का समय क्या है 

13 नवंबर को सोमवती अमावस्या के दिन आप ब्रह्म मुहूर्त से स्नान और दान किया जा सकता है। इस दिन सुबह से ही सौभाग्य योग बना हुआ है। इस दिन  ब्रह्म मुहूर्त प्रात: 05:56 बजे से लेकर सुबह 05:49 बजे तक है। सोमवती अमावस्या पर पूरे दिन स्नान और दान का कार्यक्रम चलता है।

पितृ दोष का क्या उपाय

सोमवती अमावस्या के दिन आप दिन में 11:00 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक पितृ दोष उपाय कर सकते हैं। इस दिन आप स्नान के बाद पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान, अन्न दान, ब्राह्मण भोज, पंचबलि कर्म आदि कर सकते हैं। इससे पितर प्रसन्न होते हैं। इसके अतिरिक्त आप पितृ दोष मुक्ति के लिए त्रिपिंडी श्राद्ध कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- हे री मैं तो प्रेम-दिवानी मेरो दरद न जाणै कोय, मिलिए आज की मीरा से जिन्होंने कृष्ण से की शादी

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular