Thursday, June 27, 2024
HomeपंजाबPatiala में चिकित्सा सेवा की शुरुआत करने पहुंचे केजरीवाल, कहा - प्रत्येक...

Patiala में चिकित्सा सेवा की शुरुआत करने पहुंचे केजरीवाल, कहा – प्रत्येक क्षेत्र में दिख रही क्रांति

- Advertisment -
- Advertisment -

Patiala, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम मान की तारीफ की। उन्होंने दावा किया कि भगवंत मान सरकार के शासनकाल में प्रत्येक क्षेत्र में क्रांति देखी है। वहीं विपक्षियों पर निशाना साधते हुए भ्रष्टाचार और लूट का आरोप लगाया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल राज्य के सरकारी अस्पतालों के पुनरुद्धार अभियान ‘सेहतमंद पंजाब’ की शुरुआत के लिए पटियाला पहुंचे थे। केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यहां माता कौशल्या अस्पताल में एक सघन देखभाल इकाई और अन्य सुविधाओं की शुरुआत की।

केजरीवाल ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें यह जानकर आश्चर्य हुआ कि जिला अस्पतालों में आईसीयू नहीं हैं। गांधी जयंती के अवसर पर राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति आ रही है और आपको अगले दो से तीन वर्षों में इसका प्रभाव दिखाई देगा।

BJP के रोहतक जिला सचिव को मिली गला काटने की धमकी, CM ने दिए जांच के आदेश

उन्होंने कहा कि आप ने स्वास्थ्य क्षेत्र सहित कई ‘गारंटी’ का वादा किया था। अब पंजाब के 40 सरकारी अस्पतालों में गहन देखभाल इकाइयां, ऑपरेशन थिएटर और आपातकालीन वार्ड होंगे। केजरीवाल ने कहा कि लोगों को निजी अस्पतालों के समान ही सुविधाएं मिलेंगी और वे भी नि:शुल्क। दावा किया कि पंजाब पहले बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता था। उन्होंने आरोप लगाया, पैसे के बिना कोई काम नहीं होता था।

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि मान सरकार भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम एक भी भ्रष्ट व्यक्ति को नहीं बख्शेंगे। उनसे सारा पैसा लिया जाएगा तथा उसका इस्तेमाल अस्पतालों और स्कूलों के निर्माण में किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी सेवाएं दरवाजे पर मुहैया कराई जाएंगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular