Monday, May 6, 2024
HomeहरियाणारोहतकBJP के रोहतक जिला सचिव को मिली गला काटने की धमकी, CM...

BJP के रोहतक जिला सचिव को मिली गला काटने की धमकी, CM ने दिए जांच के आदेश

- Advertisment -

इसके बाद सीएम ने एसपी रोहतक को इस बारे में कार्रवाई के आदेश जारी किए। अब मामले में थाना बहुअकबरपुर में केस दर्ज किया गया है।

- Advertisment -

रोहतक। BJP के रोहतक जिला सचिव को फोन पर प्राइवेट कॉल कर गला काटने की धमकी दी गई है। इस मामले में हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने एसपी रोहतक को जाँच करने के आदेश दिए हैं। मामला 30 सितंबर का है। एक प्राइवेट नंबर से आई काल पर आरोपित व्यक्ति ने मुकेश वशिष्ठ को गला काटने की धमकी दी। उसने खुद को एक सुपारी किलिंग ग्रुप से बताया। इसके बाद सीएम में मामला आने के बाद एसपी रोहतक को इस बारे में कार्रवाई के आदेश जारी किए। अब मामले में थाना बहुअकबरपुर में केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार भाजपा के रोहतक इकाई के जिला सचिव मुकेश वशिष्ठ ने बहुअकबरपुर थाने में मामला दर्ज करवाते हुए जानकारी दी है कि उसे 30 सितम्बर को एक कॉल आई जो मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई नहीं दे रही थी। काल पर केवल प्राइवेट नंबर लिखा दिख रहा था। इस कॉल पर एक व्यक्ति ने वशिष्ठ को गला काटने की धमकी दी। उसने खुद को एक सुपारी किलिंग ग्रुप से बताया। उसने कहा जान बचानी है तो 10 लाख रुपये देने होंगे। उस दिन मुकेश वशिष्ठ ने मामला रोहतक आए सीएम मनोहर लाल के समक्ष रखा। इसके बाद सीएम ने एसपी रोहतक को इस बारे में कार्रवाई के आदेश जारी किए। अब मामले में थाना बहुअकबरपुर में केस दर्ज किया गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular