Wednesday, September 16, 2026
Homeदिल्लीCM रेखा गुप्ता ने पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया

CM रेखा गुप्ता ने पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने शनिवार को पुरी धाम पहुंचीं और भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए। उनके साथ कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा और बीजेपी सांसद संबित पात्रा भी थे।

रेखा गुप्ता ने कहा, मेरा सौभाग्य है कि पहली बार पुरी धाम आना हुआ और प्रभु के दर्शन मैंने किए। आज अमावस्या के दिन प्रभु के चरणों में यही प्रार्थना की कि पूरे देश को और दिल्ली को जिस प्रगति के पथ पर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व हम ले जाने का प्रयास कर रहे हैं वह सदैव प्रशस्त रहे।

रेखा गुप्ता ने कहा, इस बार दिल्ली सरकार पहली बार ओडिशा दिवस को धूमधाम से मनाएगी। दिल्ली में भी एक अप्रैल को उत्कल दिवस का आयोजन होगा।

वहीं सीएम रेखा गुप्ता ने ओडिशा के राज्यपाल डॉ हरि बाबू कंभमपति और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से शिष्टाचार भेंट कर विकास, सुशासन एवं पारस्परिक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular