Saturday, May 18, 2024
Homeधर्मआज है कालाष्टमी का व्रत, जाने शुभ महूर्त

आज है कालाष्टमी का व्रत, जाने शुभ महूर्त

- Advertisment -
- Advertisment -

Kalashtami Vrat 2023: हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का व्रत रखा जाता है। कालाष्टमी का व्रत काल भैरव को समर्पित होता है। आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि आज पड़ रही है। आज यानि की 10 जून को कालाष्टमी का व्रत (Kalashtami Vrat 2023) है।

पवित्र नदी या सरोवर में स्नान करने के बाद रखें व्रत (Kalashtami Vrat 2023)

आज विधिपूर्वक भगवान शंकर के काल भैरव रुप की पूजा करने से सारी मनोकामनायें पूरी हो जाती है। भक्तों पर आपार खुशी बरसाते हैं। व्रत करने से पहले किसी पवित्र नदी या सरोवर में स्नान करने के बाद भैरव जी की पूजा करनी चाहिए। जो लोग किसी नदी या तालाब में स्नान के लिए नहीं जा सकते, वो घर पर ही अपने स्नान के पानी में पवित्र नदियों का आह्वाहन करके स्नान कर लें।

कालाष्टमी शुभ मुहूर्त 

हिंदू पंचाग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 10 जून 2023 को दोपहर 2 बजकर 1 मिनट से शुरू हो रही है और 11 जून दोपहर 12 बजकर 05 मिनट तक अष्टमी तिथि रहेगी।

कालाष्टमी की पूजा विधि 

कालाष्टमी के दिन सुबह उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर लें। स्नान करने के पश्चात  भगवान काल भैरव की पूजा-अर्चना करें। इस दिन भगवान शिव के साथ मां पार्वती और भगवान गणेश की भी पूजा का विधान है। घर के मंदिर में दीपक जलाकर आरती करें। भगवान को केवल सात्विक खाने की चीजों का ही भोग लगायें।

कालाष्टमी पूजा मंत्र 

अतिक्रूर महाकाय कल्पान्त दहनोपम्,

भैरव नमस्तुभ्यं अनुज्ञा दातुमर्हसि!! मंत्र का जाप करें। इस मंत्र को शिवपुराण में काल भैरव की पूजा करते वक्त काफी अहम माना गया है।

ये भी पढ़ें- अब जम्मू एयरपोर्ट से भी मिलेगा मां वैष्णव देवी का प्रसाद

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular