Friday, May 3, 2024
Homeराजस्थानजेपी नड्डा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव हेतु भाजपा का घोषणा पत्र किया...

जेपी नड्डा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव हेतु भाजपा का घोषणा पत्र किया जारी, देखिये घोषणा पत्र की 10 बड़ी बातें

- Advertisment -
- Advertisment -

राजस्थान विधानसभा चुनाव हेतु जेपी नड्डा ने भाजपा का संकल्प पत्र जारी कर दिया है। संकल्प पत्र जारी करते हुए जेपी नड्डा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में राजस्थान सरकार की पहचान गरीबों के साथ अत्याचार, भ्रष्टाचार, बहन-बेटियों के साथ दुराचार, पेपरलीक के तौर पर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में भययुक्त माहौल बनाने का काम किया है। एनसीआरबी की रिपोर्ट में राजस्थान रेप के मामले में नंबर 1 है। किसानों के साथ भी इस सरकार ने छलावा किया है। झूठा कर्जमाफी का वादा करके ये लोग सत्ता में आए थे। पेपरलीक मामलों पर उन्होंने कहा कि औसतन प्रदेश में हर साल 3 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। कांग्रेस की सरकार ने सर तन से जुदा वाले नारों का समर्थन करने वाले लोगों को बढ़ावा दिया है।

जानकारी के अनुसार पार्टी ने संकल्प पत्र के लिए एक समिति का गठन किया था। जिसका अध्यक्ष केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को बनाया गया था। समिति के सदस्यों ने दावा किया है कि उन्होंने ढ़ाई महीने तक अलग-अलग तरीकों से लोगों से संपर्क कर करीब 1 करोड़ 23 लाख लोगों से सुझाव प्राप्त किए। उन्हीं सुझावों के आधार पर पार्टी ने अब संकल्प पत्र जारी कर रही है।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया समेत कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे।

भाजपा के संकल्प पत्र में ये 10 बड़ी बातें शामिल की गयी है –
-गेहूं पर एमएसपी के अतिरिक्त 2700 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बोनस दिया जाएगा
-19400 किसानों की कुर्क जमीनों के बदले में सरकार बनने पर कमेटी बनाकर मुआवजा दिया जाएगा।
-हर थाने में एंटी रोमियो स्क्वायड बनाई जाएगी।
-बालिकाओं को केजी से पीजी तक फ्री शिक्षा
-लखपति दीदी योजना के तहत 6 लाख महिलाओं को प्रशिक्षण देकर लोन दिया जाएगा।
-उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 450 रुपये में सिलेंडर दिया जाएगा।
-ईडब्ल्यूएस वर्ग के बच्चों को हर महीने 1200 रुपये दिए जाएंगे।
-पेपरलीक के मामलों की जांच के लिए एसआईटी बनाई जाएगी।
-भ्रष्टाचार की जांच के लिए भी अलग से एसआईटी बनाएंगे।
-बेटी के जन्म पर 2 लाख का सेविंग बाॅन्ड दिया जाएगा। बेटी के छठी क्लास में आने पर 6 हजार रुपए, नौंवी क्लास में आने पर 8 हजार रुपए, 10वीं में 10 -हजार, 12वीं में 14 हजार और प्रोफेशनल पढ़ाई के लिए 50 हजार रुपए और 21 साल की होने पर 1 लाख रुपए खाते में जमा किया जाएगा।
-मेरिट में आने वाली छात्राओं को 12वीं क बाद स्कूटी दी जाएगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular