Friday, May 17, 2024
Homeहरियाणारोहतकजींद फिर हुआ शर्मसार, नाबालिग खिलाड़ी को कोच सहित 3 ने बनाया...

जींद फिर हुआ शर्मसार, नाबालिग खिलाड़ी को कोच सहित 3 ने बनाया हवस का शिकार

- Advertisment -

महिला थाना पुलिस ने पीड़ित नाबालिगा के पिता की शिकायत पर कृष्ण को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

- Advertisment -

जींद। जींद एक बार फिर शर्मनाक मामले में शर्मसार हो गया। जिले में एक स्पोर्ट्स एकेडमी कोच और उसके साथी द्वारा 14 साल की नाबालिग खिलाड़ी के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस की जांच जारी है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी जुलानी में गुरुकुल एकेडमी कोच कृष्ण के पास खेल की कोचिंग ले रही थी। कृष्ण कोच और उसका एक दोस्त जिसका वह नाम नही जानते, उसकी बेटी को गेम खिलाने के बहाने नरवाना में एक फर्नीचर की दुकान पर ले गए। यहां कृष्ण कोच और उसके दोस्त ने उसकी बेटी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

व्यक्ति का आरोप है कि दुकान के अंदर उसकी बेटी के साथ रेप किया गया और फर्नीचर की दुकान के मालिक ने बाहर खड़ा होकर पहरा। इसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और वापस एकेडमी पर ले जाकर छोड़ दिया। घर आकर उसकी बेटी ने कृष्ण कोच और उसके साथी द्वारा की गई घिनौनी करतूत के बारे में बताया।

महिला थाना पुलिस ने पीड़ित नाबालिगा के पिता की शिकायत पर कृष्ण को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular